Nokia 110 (2019) फीचर फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nokia 110 (2019) Launched: नोकिया 110 (2019) फीचर फोन को HMD Global ने आज भारत में लॉन्च कर दिया है। जानें कीमत और फीचर्स।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2019 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 110 (2019) में है 800 एमएएच की बैटरी
  • Nokia 110 (2019) मिनी-सिम सपोर्ट और qVGA कैमरा से है लैस
  • नोकिया 110 (2019) फीचर फोन में पॉपुलर गेम Snake है प्री-इंस्टॉल

Nokia 110 (2019) Price in India: नोकिया 110 (2019) फीचर फोन की कीमत जानें

Nokia 110 (2019) Launched: नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने नोकिया 110 (2019) फीचर फोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। Nokia 110 (2019) दो महीने पहले भारत में लॉन्च हुए Nokia 105 का अपग्रेड है। नोकिया 110 (2019) को एक एंटरटेंमेंट डिवाइस के रूप में उतारा गया है, इस डिवाइस में आप पहले से स्टोर MP3s को प्ले कर सकेंगे, साथ ही एफएम रेडियो से भी गानों को स्ट्रीम कर सकते हैं।
Nokia ने प्रसिद्ध Snake गेम को भी डिवाइस में जोड़ा है।
 

Nokia 110 (2019) price in India, उपलब्धता

भारतीय मार्केट में नोकिया 110 (2019) की कीमत 1,599 रुपये तय की गई है। नोकिया फीचर फोन के तीन कलर वेरिएंट हैं, ब्लैक, ओसियन ब्लू और पिंक। 18 अक्टूबर से रिटेल स्टोर और Nokia की आधिकारिक साइट पर Nokia 110 (2019) बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। याद करा दें कि पिछले महीने IFA 2019 में नोकिया 110 (2019) फीचर फोन को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।
 

Nokia 110 (2019) specifications

नोकिया 110 (2019) फोन Nokia Series 30+ सॉफ्टवेयर पर चलता है और इसमें 1.77 इंच का QVGA डिस्प्ले (120x160 पिक्सल) है। फोन में एसपीआरडी 6531ई प्रोसेसर के साथ 4 एमबी रैम और 4एमबी इंटरनल स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाना संभव है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ये डुअल-सिम डिवाइस है और इसमें दो मिनी-सिम स्लॉट हैं।

Nokia 110 (2019) में जान फूंकने के लिए 800 एमएएच की बैटरी है और यह फोन 14 घंटे तक का टॉक टाइम और 18.5 दिनों का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करेगा। नोकिया 110 (2019) में बिल्ट-इन रियर कैमरा है जिसका इस्तेमाल तस्वीरें खींचने के लिए किया जा सकता है। फोन के ऊपरी हिस्से में एलईडी टॉर्च लाइट मिलेगी।
Advertisement

नोकिया 110 (2019) में Snake game के अलावा Ninja Up, Airstrike, Penalty Cup और Doodle Jump जैसी चार ट्राई-एंड-बॉय गेम्स मिलेंगी। कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और 4जी सपोर्ट मिलेगा। फोन की लंबाई-चौड़ाई 115.15x49.85x14.3 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.