35 घंटे बैटरी लाइफ के साथ Noise Flair Neckband ईयरफोन्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Noise Flair neckband ईयरफोन की कीमत भारत में 3,999 रुपये है, हालांकि फिलहाल इसे डिस्काउंटिड कीमत में खरीदा जा सकता है जो कि 1,799 रुपये है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 मई 2021 17:34 IST
ख़ास बातें
  • Noise Flair Neckband Earphones में Bluetooth v5.0 कनेक्टिविटी है
  • नॉइज़ फ्लेयर नेकबैंड ईयरफोन में 10mm ड्राइवर्स मौजूद है
  • यह इनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) के साथ आते हैं

कार्बन ब्लैक, फॉरेस्ट ग्रीन, मिस्ट ग्रे और स्टोन ब्लू कलर ऑप्शन में मौजूद हैं Noise Flair Neckband Earphones

Noise Flair Neckband ईयरफोन्स को भारत में आज 19 मई बुधवार को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कंपनी के देश में पहला टच इनेबल ब्लूटूथ नेकबैंड -स्टाइल ईयरफोन है। इस ईयरफोन में नेकबैंड के सबसे आखिर में टच इनपुट दिया गया है, न कि ईयबड्स में। नॉइज़ फ्लेयर नेकबैंड में चार कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं और इसमें विंग-टिप स्टाइल दिया गया है जो कि इस ईयरफोन को और भी ज्यादा सुरक्षित फिट प्रदान करता है। इसके अलावा, ईयरफोन में कंपनी ने Swiftcaller technology दी है, जो कि कॉल आने पर वाइब्रेशन प्रदान करती है। साथ ही यह इनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) के साथ आते हैं।
 

Noise Flair price in India

Noise Flair neckband ईयरफोन की कीमत भारत में 3,999 रुपये है, हालांकि फिलहाल इसे डिस्काउंटिड कीमत में खरीदा जा सकता है जो कि 1,799 रुपये है। जैसे कि हमने बताया इस ईयरफोन्स में आपको चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो है कार्बन ब्लैक, फॉरेस्ट ग्रीन, मिस्ट ग्रे और स्टोन ब्लू। नेकबैंड स्टाइल ईयरफोन को आप Amazon और Noise India website के जरिए खरीद सकते हैं।
Advertisement
 

Noise Flair specifications, features

Noise Flair neckband ईयरफोन में 10mm ड्राइवर्स मौजूद है और इसमें ब्लूटूथ वी5.0 कनेक्टिविटी मौजूद है। इसके अलावा, इस ईयरफोन में आपको 10 मीटर तक की वायरलेस रेंज प्राप्त होगी। इस ईयरफोन में ऑटो-पेयरिंग और डुअल-पेयरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। नॉइज़ फ्लेयर ईयरफोन में मैग्नेटिक ईयरबड्स दिए गए है, जो कि आपकी गर्दन के पास ईयरबड्स को आपस में जोड़ देता है। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इसमें Swiftcaller टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, इस टेक्नोलॉजी में कॉल आने पर ईयरफोन में वाइब्रेशन होने लगती है और कॉल लेने के लिए आपको महज जुड़े हुए ईयरबड्स को एक-दूसरे से अलग करना होता है... ईयरबड्स अलग होते ही कॉल रिसीव हो जाएगी इसके लिए आपको कोई बटन दबाने या फिर फोन जेब से निकालने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस ईयरफोन्स में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और हैंड-फ्री कॉलिंग भी मौजूद है। Noise के इस ईयरफोन्स में आपको नेकबैंड पर टच कंट्रोल भी प्राप्त होगा, जो कि आपको मीडिया और कॉल्स को कंट्रोल करने की इज़ाजत देगा। इनमें डुअल माइक्रोफोन भी मौजूद है, जिसमें नॉइस कैंसिलेशन को भी फीचर किया गया है।  बैटरी की बात करें, तो नॉइज़ का कहना है यह ईयरफोन्स सिंगल चार्ज पर 70 प्रतिशत बैटरी के साथ 35 घंटे तक काम करते हैं। जबकि आठ मिनट की चार्जिंग में आप इनका इस्तेमाल 8 घंटों तक कर सकते हैं। 40 मिनट में यह ईयरफोन्स फुल चार्ज हो जाते हैं।   
Advertisement

Noise Flair neckband वाटर रसिस्टेस के लिए IPX5 रेटेड है, जिनका भार 37 ग्राम हैं। 
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

Wireless

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.