Noise Buds Prima ईयरबड्स ENC फीचर के साथ भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 1,799 रुपये

Noise Buds Prima की भारत में कीमत 1,799 रुपये है और इनकी सेल कल यानी 14 दिसंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2021 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Noise Buds Prima TWS Earbuds की भारत में कीमत 1,799 रुपये
  • सस्ती कीमत में मिल रहा है ENC और IPX5 रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स
  • दावा अनुसार सिंगल चार्ज में 42 घंटों का प्लेटाइम देते हैं ये ईयरबड्स

Noise Buds Prima TWS Earbuds की भारत में कीमत 1,799 रुपये है

Noise Buds Prima ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स (TWS earbuds) भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। इस लेटेस्ट ईयरबड्स (Latest TWS earbuds in India) में 42 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है और साथ ही यह एनवायर्नमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) सपोर्ट से लैस आते हैं। ये ईयरबड्स स्टेम डिज़ाइन के साथ आते हैं और इनमें इन-ईयर डिज़ाइन मिलता है। Noise Buds Prima को तीन रंग के ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें 44ms का लो लेटेंसी गेमिंग मोड मिलता है, जिससे गेमिंग के दौरान एक्शन और साउंड के बीच ज्यादा अंतर नहीं आता है। बेहतर कॉल क्वालिटी के लिए कंपनी ने इसमें क्वाड माइक सेटअप दिया है।
 

Noise Buds Prima price in India, sale

फिलहाल कंपनी ने Noise Buds Prima की भारत में कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन Flipkart ऐप से पता चलता है कि इसकी कीमत भारत में 1,799 रुपये होगी। ईयरबड्स की सेल कल यानी 14 दिसंबर की दोपहर 12 बजे से शुरू होने की पुष्टि की गई है।
Advertisement
 

Noise Buds Prima specifications and features

कंपनी ने बड्स प्राइमा ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स को अपनी आधिकारिक साइट पर लिस्ट किया है, जो इनकी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देती है। ईयरबड्स में इंटरचेंजेबल ईयरटिप्स के साथ स्टेम डिज़ाइन मिलता है। ये तीन कलर ऑप्शन- व्हाइट, ब्लैक और क्रीम में आते है। ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ 42 घंटे तक का प्लेटाइम देने की क्षमता रखते हैं। ये क्वाड माइक सेटअप के साथ आते हैं और जैसा कि हमने बताया ये आसपास के शोर को खत्म करने के लिए एक ENC के साथ आते हैं। Noise Buds Prima इंस्टाचार्ज तकनीक को सपोर्ट करते हैं, जो कंपनी के दावे अनुसार, मात्र 10 मिनट के चार्ज के साथ 120 मिनट का प्लेटाइम दे सकते हैं।

बड्स प्राइमा में 44ms अल्ट्रा लो लेटेंसी गेमिंग मोड मिलता है। यह साउंड और एक्शन के बीच की देरी को कम करता है। इनमें 6mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। ईयरबड्स ऑटो पेयरिंग के लिए हाइपरसिंक तकनीक से लैस आते हैं। यह म्यूजिक को पॉज और प्ले करने, कॉल अटेंड करने और रिजेक्ट करने और वॉयस असिस्टेंट को एक्टिव करने करने के लिए टच कंट्रोल से लैस बनाए गए हैं। Buds Prime TWS earbuds और Google Assistant वॉइस सपोर्ट के साथ आते हैं और साथ ही ये IPX5 वाटर रेसिस्टेंट भी हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Headphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.