एंड्रॉयड डिवाइस की बैटरी लाइफ को और बेहतर बनाएगा ये टूल

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 15 सितंबर 2015 13:53 IST
भले ही आपका एंड्रॉयड डिवाइस स्लीप मोड में हो पर बैकग्राउंड में कई ऐप्स चलते रहते हैं। इस कारण से आपके डिवाइस की बैटरी पावर कम होती जाती है। ये दावा किया परड्यू यूनिवर्सिटी और इंटेल के शोधकर्ताओं ने। रिसर्च करने वालों ने इस समस्या का हल भी ढूंढ निकाला है। उन्होंने एक टूल डेवलप किया है जिसकी मदद से एनर्जी के इस्तेमाल को करीब 17 फीसदी कम किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि अगर किसी एंड्रॉयड डिवाइस का डिस्प्ले बंद भी है तो ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। ये ऐप्स डिवाइस की बैटरी पावर का 28.9 फीसदी इस्तेमाल करते हैं। 61 देशों से मंगाए गए सैमसंग गैलेक्सी एस3 और एस4 स्मार्टफोन के 2000 यूनिट पर रिसर्च करने के बाद शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे। शोधकर्ताओं ने पाया कि जब स्क्रीन ऑफ होता है तो डिवाइस 45.9 बैटरी पावर का इस्तेमाल करता है। 28.9 फीसदी बैटरी पावर का इस्तेमाल वो ऐप्स करते हैं जो बैकग्राउंड में भी चलते रहते हैं।
Advertisement

शोधकर्ता वाई चार्ली हू ने बताया, ''ऐप्स एक निर्धारित समय अंतराल पर एक्टिव होकर जरूरी काम निपटाते हैं। इसके बाद उन्हें स्लीप मोड में चले जाना चाहिए ताकि फोन भी पूरी तरह से स्लीप मोड में चला जाए, पर ऐसा होता नहीं। सॉफ्टवेयर बग के कारण ऐप्स फोन को पूरी तरह से स्लीप मोड में नहीं जाने देते।''

इस प्रोब्लम का हल निकालने के लिए शोधकर्ताओं ने एक नया सिस्टम टूल हश डेवलप किया है जो हर दिन बैटरी पावर के इस्तेमाल को करीब 17 फीसदी कम कर सकता है। यह टूल सिस्टम फाइल फॉर्मेट में गिटहब पर मुफ्त उपलब्ध है। यह उन सभी ऐप्स को बंद कर देता है जिसका इस्तेमाल यूज़र आम तौर पर नहीं करते। शोधकर्ताओं ने फिलहाल यह नहीं बताया कि यह टूल ऐप के तौर पर कब तक उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  3. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.