Motorola ने बिजनेस फोन ThinkPhone 25 किया लॉन्च, 8GB रैम, 50MP कैमरा, 68W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

Motorola ThinkPhone 25 फोन में 6.36 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें Super HD रिजॉल्यूशन है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2024 09:52 IST
ख़ास बातें
  • फोन में कंपनी ने प्रोडक्टिविटी फीचर्स पर फोकस किया है।
  • इसमें टेक्स्चर्ड रियर पैनल डिजाइन है।
  • फोन MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ आता है।

Motorola ThinkPhone 25 फोन में 6.36 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें Super HD रिजॉल्यूशन है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने मार्केट में अपना नया बिजनेस फोन ThinkPhone 25 पेश किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, फोन में कंपनी ने प्रोडक्टिविटी फीचर्स पर फोकस किया है। फोन में 6.36 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है, HDR10+ का सपोर्ट है और 3,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i की सेफ्टी है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 SoC है जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है। यह फोन MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Motorola ThinkPhone 25 price

Motorola ThinkPhone 25 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे फिलहाल UK की मार्केट में पेश किया है। फोन का प्राइस £450 (लगभग 50 हजार रुपये) है। सेल नवंबर से शुरू होने की बात कही गई है। यह कार्बन ब्लैक कलर में आता है। 
 

Motorola ThinkPhone 25 specifications

Motorola ThinkPhone 25 फोन में 6.36 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें Super HD रिजॉल्यूशन है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है, HDR10+ का सपोर्ट है और 3,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i की सेफ्टी है। फोन को बिजनेस डिवाइस के तौर पर स्थापित करने के लिहाज से कंपनी ने इसमें टेक्स्चर्ड रियर पैनल डिजाइन दिया है। 

साथ ही इसमें कंपनी ThinkShield Security दे रही है, तीन साल की वारंटी फोन के साथ दी जा रही है। इसके अलावा Moto AI, 5 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी शामिल हैं। यह फोन MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ आता है। यूजर्स इस फोन को अपने PC के साथ भी आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। 
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इस फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में फ्रंट साइड में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

फोन में MediaTek Dimensity 7300 SoC है जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 OS के साथ आता है। फोन में 4,310mAh की बैटरी है जिसके साथ में 68W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा Bluetooth 5.3, NFC, Dolby Atmos, WiFi 6E, IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स भी इसमें मिल जाते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.