Motorola 108MP कैमरा के साथ लॉन्च करेगी भारत में अपनी G सीरीज, जानें फीचर्स

टीज किये गये फोन में से एक फोन Moto G40 Fusion होने के कयास लगाये जा रहे हैं। जबकि दूसरा फोन Moto G Stylus (2021), Moto G Power (2021), और Moto G Play (2021) में से कोई एक हो सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2021 09:15 IST
ख़ास बातें
  • जनवरी में आये G-सीरीज के तीन मॉडल्स में से कोई दो होने के लग रहे हैं कयास
  • Moto G60 के कुछ स्पेसिफिकेशन्स पहले भी हो चुके हैं लीक
  • रियर कैमरा सेटअप में हो सकता है 108-मेगापिक्सल Samsung HM2 sensor

Moto G40 Fusion के नाम से भी आ सकता है फोन।

Motorola ने अपने G-सीरीज के दो नये फोन टीज किये हैं। कंपनी ने अभी तक दोनों फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। मगर इतना तय है कि जल्द ही ये दो फोन हमें दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि ये दो फोन Moto G Stylus (2021), Moto G Power (2021), या Moto G Play (2021) हो सकते हैं जिनको जनवरी में यूएस में लॉन्च किया गया था। इनमें मोटोरोला के बहुचर्चित Moto G60 या  Moto G40 Fusion में से कोई एक भी हो सकता है। अभी तक इन दोनों में से कोई भी फोन मार्केट में नहीं आया है।

कंपनी ने अपने ऑफिशियल मोटोराल इंडिया अकाउंट से यह ट्विट किया है। इसमें एक वीडियो टीजर में G सीरीज के दो फोन की छाया-आकृति दिखाई गयी है। ट्विट के अनुसार "महिमा के लिए प्रतिष्ठित पथ वह होता है जिसमें यादें भरी होती हैं। हमारे दो सबसे प्रतीक्षित लॉन्च के साथ इस खजाने की ओर #GetSetG। अधिक जानने के लिए जुड़े रहें।" ये दोनों फोन किस सीरीज से सम्बंध रखते हैं इसे छोड़ मोटोरोला ने इन दोनों फोन के बारे में कुछ और नहीं बताया है। उम्मीद है कि फोन के नाम के साथ ही कंपनी जल्द इनकी ऑफिशियल लॉन्च डेट की घोषणा करेगी।

जनवरी महीने में मोटोरोला ने यूएस मार्केट में तीन फोन लॉन्च किये थे। ये फोन थे- Moto G Stylus (2021), Moto G Power (2021), और Moto G Play (2021)। इनमें सबसे ज्यादा प्रीमियम रहा था Moto G Stylus (2021)। इसमें पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। फोन Snapdragon 678 SoC के साथ आता है। वहीं Moto G Power (2021) तीन रियर कैमरा और Snapdragon 662 SoC के साथ दूसरे नम्बर पर आता है। Moto G Play (2021) इन तीनों में सबसे किफायती फोन साबित होता है जो दो रियर कैमरा और Snapdragon 460 SoC के प्रोसेसर से लैस है।

यद्यपि अभी टीज किये गये दो फोन में से एक फोन Moto G60 भी हो सकता है। इसके पिछले लीक्स में सामने आया था कि फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्पले, 120HZ का रिफ्रेश रेट और Qualcomm Snapdragon 732G SoC होगा। फोन में 6GB RAM, 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया जा सकता है। रियर कैमरा सेटअप में 108-मेगापिक्सल Samsung HM2 sensor हो सकता है, 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेन्स और 2 मेगापिक्सल का तृतीयक सेंसर भी हो सकता है। फ्रंट साइड की बात करें तो फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर और 6000mAh की बैटरी हो सकती है।
Advertisement

माना जा रहा है कि यूरोप में फोन को Moto G60 के नाम से लॉन्च किया जायेगा। जबिक अन्य मार्केट जैसे भारत और ब्राजील में इसे Moto G40 Fusion के नाम से उतारा जा सकता है जो फीचर्स में चुटकी भर बदलाव के साथ आयेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.