Motorola Razr 60 Ultra, Edge 60 और Edge 60 Pro की कीमत, रैम और स्टोरेज वेरिएंट यूरोप में लीक

Motorola जल्द ही Razr 60 Ultra, Edge 60 और Edge 60 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मार्च 2025 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 60 के 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 399.90 है।
  • Motorola Edge 60 Pro के 12GB RAM/512GB वेरिएंट की कीमत EUR 649.89 है।
  • Motorola Edge 60 के 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 399.90 है।

Motorola Razr 50 Ultra में 12GB रैम है।

Photo Credit: Motorola

Motorola जल्द ही Razr 60 Ultra, Edge 60 और Edge 60 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हाल ही में ये स्मार्टफोन कथित तौर पर एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर नजर आए हैं, जिससे यूरोप में उनकी कीमत, रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ-साथ कलर ऑप्शन का पता चला है। अगर लिस्टिंग सही है तो Motorola Edge 60 और Razr 60 Ultra दो कलर्स में उपलब्ध हो सकते हैं, जिसके साथ 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। लिस्टिंग से पता चला है कि Edge 60 Pro  तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होने की उम्मीद है। आइए Motorola Razr 60 Ultra, Edge 60 और Edge 60 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Motorola Razr 60 Ultra, Edge 60, Edge 60 Pro Price


Advertisement
91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय रिटेल साइट Epto ने Motorola Razr 60 Ultra, Edge 60, Edge 60 Pro को लिस्ट किया है, जिससे उनकी कीमत का पता चला है। शेयर किए गए लिस्टिंग स्क्रीनशॉट से पता चला है कि Motorola Razr 60 Ultra के 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,346.90 (लगभग 1,24,000 रुपये) होगी। फोन माउंटेन ट्रेल वुड और स्कारब ग्रीन कलर्स में आ सकता है।

Motorola Edge 60 के 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 399.90 (लगभग 37,000 रुपये) होगी। यह जिब्राल्टर सी ब्लू और शैमरॉक ग्रीन कलर में उपलब्ध हो सकता है। जबकि मोटोरोला एज 50 की भारत में कीमत 27,999 रुपये थी। 
Advertisement

लिस्टिंग के अनुसार, Motorola Edge 60 Pro के 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 649.89 (लगभग 60,000 रुपये) होगी। यह ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर्स में पेश किया जा सकता है। बीते साल के Motorola Edge 50 Pro भारत में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध था।

Motorola ने अभी तक Razr 60 Ultra और Edge 60 सीरीज की लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है। Razr 60 Ultra हाल ही में चीन की TENAA वेबसाइट पर 6.96 इंच के OLED मेन डिस्प्ले, 4 इंच के कवर स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ नजर आया था। आगामी फोल्डेबल फोन में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिल सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.