Motorola के नए ‘सस्‍ते’ फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च, razr 50 और razr 50 Ultra में क्‍या है खास? जानें

Motorola razr 50 and razr 50 : ये फोन कई सारे कलर वेरिएंट में आते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 जून 2024 17:28 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला के नए फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स चीन में लॉन्‍च
  • motorola razr 50 ultra और razr 50 हुए पेश
  • जल्‍द इन्‍हें भारत में भी किया जा सकता है लॉन्‍च

razr 50 ultra में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर की ताकत है।

Motorola ने उसके नए फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स razr 50 और razr 50 Ultra को चीन में लॉन्‍च कर दिया है। razr 50 ultra में 6.9 इंच का FHD+ फोल्‍डेबल डिस्‍प्‍ले है। यह एक LTPO pOLED स्‍क्रीन है, जो 1 से 165Hz के बीच रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। बाहर की तरफ फोन में 4 इंच की FHD+ pOLED स्‍क्रीन दी गई है, जो पिछले मोटो फोल्‍ड फोन के मुकाबले बड़ा अपग्रेड है। नए मोटो फोल्‍ड फोन क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर पर चलते हैं। इनकी 4 हजार एमएएच की बैटरी वायर्ड के साथ-साथ वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं इन फोन्‍स की कीमत और फीचर्स। 
 

Motorola razr 50 and razr 50 Ultra Price 

motorola razr 50 को मून वेलवेट ब्‍लैक, एलिफेंट ग्रे और पैशन ऑरेंज कलर्स में लिया जा सकता है। दाम  8GB + 256GB मॉडल के लिए 3699 युआन यानी लगभग 42,500 रुपये हैं। 12GB + 512GB मॉडल 3999 युआन यानी लगभग 45,945 रुपये का है। 
Advertisement

motorola razr 50 Ultra को विटेंज डेनिम, मॉडर्न ग्रीन और सॉफ्ट पीच लिमिटेड एडिशन कलर्स में लाया गया है। इसके दाम 12GB + 256GB मॉडल के लिए 5699 युआन यानी लगभग 65,470 रुपये हैं। 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 6199 युआन लगभग 71,220 रुपये है। ये फोन जल्‍द भारत में भी आ सकते हैं। 
 

Motorola razr 50 and razr 50 Ultra Specifications 

शुरुआत करते हैं motorola razr 50 ultra से। इसमें 6.9 इंच का FHD+ pOLED LTPO इंटरनल डिस्‍प्‍ले है। डिस्‍प्‍ले रेजॉलूशन 2640×1080 पिक्‍सल्‍स और रिफ्रेश रेट 1-165Hz के बीच है। डॉल्‍बी विजन के अलावा 3 हजार निट्स की पीक ब्राइटनैस इसकी खूबियां हैं। फोन का एक्‍सटरनल डिस्‍प्‍ले 4 इंच है और गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का प्रोटेक्‍शन लिए हुए है। 
Advertisement

razr 50 ultra में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर की ताकत है। उसके साथ एड्रिनो 735 GPU और 12 जीबी तक रैम है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। डुअल सिम की सुविधा है, जिसमें एक स्‍लॉट ई-सिम के लिए है। 

फोन में 50 एमपी का मेन कैमरा ओआईएस के साथ है। उसे सपोर्ट करता है 50 एमपी का 2एक्‍स टेलिफोटो कैमरा। फ्रंट में 32 एमपी का सेंसर दिया गया है। यह 5जी डिवाइस 4 हजार एमएएच बैटरी को पैक करती है जो 44 वॉट की टर्बो फास्‍ट चार्जिंग और 15 वॉट की वायरलैस चार्जिंग से फुल हो जाती है। फोन का वजन 189 ग्राम है। 
Advertisement

दूसरी ओर, motorola razr 50 का 6.9 इंच का डिस्‍प्‍ले 120 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसकी पीक ब्राइटनैस 2600 निट्स है। फोन में 3.6 इंच का एक्‍सटरनल डिस्‍प्‍ले है, जो 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसके डिस्‍प्‍ले को भी गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। 

motorola razr 50 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 12 जीबी तक रैम सपोर्ट है। यह फोन भी एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 50 एमपी का मेन कैमरा सेंसर है। उसके साथ 13 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्‍सल का है। 188 वजन वाले motorola razr 50 में 4200 एमएएच की बैटरी है, जोकि 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग और 15 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  5. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  6. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  9. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  10. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.