Motorola Razr 40 Price in India: 12GB रैम, 4200mAh बैटरी वाले फोल्डेबल Razr 40 का प्राइस लीक! 3 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

मोटोरोला रेजर 40 में 6.9 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले मिलता है। यह फोन का मेन डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जून 2023 10:13 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 64MP का मेन सेंसर मिलता है।
  • फोन में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट मौजूद है।
  • डिवाइस में 4,200mAh की बैटरी है जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग भी है।

मोटोरोला रेजर 40 में 6.9 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले मिलता है। जो कि फोन का मेन डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola Razr 40 का भारत में लॉन्च 3 जुलाई को है। इसके साथ ही Motorola Razr 40 Ultra भी लॉन्च होने जा रहा है। अब लॉन्च से पहले ही Motorola Razr 40 का भारत में प्राइस लीक हो गया है। दरअसल मोटोरोला रेजर 40 का प्राइस Amazon पर गलती से रिवील हो गया है। Motorola Razr 40 के स्पेसिफिकेशन काफी आकर्षक हैं जिसमें 6.9 इंच pOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 1 SoC, 33W टर्बो चार्जिंग आदि शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि इसकी लीक हुई कीमत। 
 

Motorola Razr 40 price in India (leaked)

Motorola Razr 40 की भारत में कीमत Amazon पर लीक हो गई है। लिस्टिंग (जो अब हटा दी गई है) के मुताबिक, इस फोन की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। Amazon ने भारत में Motorola Razr 40 लॉन्च के लिए अलग से एक पेज बनाया हुआ है। लेकिन इसकी कीमत को अब हटा दिया है। फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। 

Motorola Razr 40 का लॉन्च चीन में पिछले महीने 3,999 युआन (लगभग 46,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में हुआ था। इस प्राइस में इसका 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। वहीं, 8 जीबी रैम और 256 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,299 युआन (लगभग 49,000 रुपये) है। जबकि 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 4,699 युआन (लगभग 54,500 रुपये) में आता है। 

भारत में Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra को 3 जुलाई के दिन लॉन्च किया जाने वाला है। Amazon पर फोन लॉन्च के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इसमें कुछ स्पेसिफिकेशन भी बताए गए हैं। Motorola Razr 40 सेल पर डिस्काउंट भी अमेजन की ओर से दिया जा रहा है। ICICI बैंक कार्ड और SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर इस फोन को 10% के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। 
 

Motorola Razr 40 specifications

मोटोरोला रेजर 40 में 6.9 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले मिलता है। यह फोन का मेन डिस्प्ले है। डिस्प्ले में FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। रिफ्रेश रेट 144Hz हर्ट्ज का है, यानि कि डिस्प्ले पर स्मूद एक्सपीरियंस यह फोन दे सकता है। सेकंडरी डिस्प्ले 1.5 इंच साइज का दिया गया है। यह बैक पैनल पर कैमरा सेंसर्स के नीचे मिलता है। फोन में 64MP का मेन सेंसर मिलता है। साथ में 13MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

फोन में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट मौजूद है। यह 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ पेअर होकर आता है। डिवाइस में 4,200mAh की बैटरी है जिसके साथ में कंपनी ने 33W फास्ट चार्जिंग दी है। आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 13 OS के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में USB-C पोर्ट, NFC, WiFi-6E, 5G, डुअल 4G VoLTE, MIMO और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP52 रेटिंग भी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and compact design, IP52 rating
  • Vibrant pOLED folding display
  • Large and functional cover display
  • Good for gaming
  • Fluid software
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heats up with camera use
  • Slow wireless charging
  • Recorded video quality is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  2. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  7. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  8. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.