4GB रैम, 128GB स्टोरेज, 2 बैक कैमरा के साथ आएगा Motorola Penang, इमेज हुई लीक!

लीक में कहा गया है कि फोन में रियर कैमरा के लिए दो कटआउट देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 नवंबर 2022 11:01 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Penang में 4GB रैम होने की बात कही गई है।
  • इस बीच कंपनी Moto X40 को जल्द ही चीन में लॉन्च कर सकती है।
  • फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC देखने को मिल सकता है।

Motorola Penang कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन है जो कई दिनों से चर्चा में है।

Motorola का एक अपकमिंग स्मार्टफोन कई दिनों से अफवाहों में है जिसके बारे में एक और लीक सामने आया है। Motorola Penang नामक यह स्मार्टफोन इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। अब एक टिप्स्टर ने फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट दिया है। फोन के बारे में कहा गया है कि इसमें डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन के डिजाइन एलीमेंट्स के बारे में भी नई जानकारी दी गई है। लीक हुई फोटो में फोन में फ्लैट साइड्स और घुमावदार कोने देखे जा सकते हैं। इसके अलावा फ्रंट में टॉप में सेंटर पंच होल कटआउट भी देखा जा सकता है। इसके बारे में टिप्स्टर ने और क्या खुलासा किया है, आइए जानते हैं। 

Motorola Penang कंपनी का अगला स्मार्टफोन है जो पिछले कई दिनों से अफवाहों में है। इस फोन को लेकर अब लेटेस्ट लीक सामने आया है जिसमें फोन का डिजाइन, कैमरा आदि की जानकारी दी गई है। एक जाने माने टिप्स्टर ने इसका खुलासा किया है। लीक में कहा गया है कि फोन में रियर कैमरा के लिए दो कटआउट देखे जा सकते हैं। गैजेट गैंग के साथ मिलकर टिप्स्टर इवान ब्लास ने बताया है  कि स्मार्टफोन का कोडनेम Penang 4G और Penang Plus के समान ही है। टिप्स्टर ने साथ में ये भी कहा है कि इसका मतलब ये नहीं है कि Motorola Penang इसी लाइनअप में लॉन्च किया जाएगा। 
Advertisement
Motorola Penang में 4GB रैम होने की बात कही गई है। जबकि इसकी स्टोरेज कन्फिग्रेशन 64जीबी और 128 जीबी के ऑप्शंस में दी जा सकती है। नॉर्थ अमेरिका में लॉन्च होने वाले मॉडल के लिए कहा गया है कि यह मॉडल नम्बर XT-2313 के साथ आएगा। यह फोन Verizon, AT&T और T-Mobile के साथ ही Cricket, Dish और Tracfone पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। 

इस बीच कंपनी Moto X40 को जल्द ही चीन में लॉन्च कर सकती है। मोटोरोला ने इसके लिए फोन को टीज करना भी शुरू कर दिया है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC देखने को मिल सकता है, ऐसा कहा गया है। यह इस वक्त पहला स्मार्टफोन होगा जो कि नए नवेले Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आ रहा है। प्रोसेसर के बारे में कहा गया है कि यह परफॉर्मेंस को 25 प्रतिशत तक बढ़ा देगा और पावर एफिशिएंसी को 45% तक बढ़ा देगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.