Motorola P30 Note लॉन्च, 5000 एमएएच की बैटरी से है लैस

Motorola P30 Note में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बड़ी बैटरी के कारण फोन का वज़न 196 ग्राम है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 सितंबर 2018 15:04 IST
ख़ास बातें
  • Motorola P30 Note एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई 4.0 पर चलता है
  • Motorola P30 Note में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • Motorola P30 Note की कीमत करीब 20,700 रुपये से शुरू
Motorola P30 स्मार्टफोन को आधिकारिक करने के बाद लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड ने अपना नया स्मार्टफोन मोटोरोला पी30 नोट चीन में लॉन्च किया है। बता दें कि यह मोटोरोला पी सीरीज़ का दूसरा हैंडसेट है। डिज़ाइन के लिहाज से नया फोन Motorola P30 जैसा ही है, लेकिन स्पेसिफिकेशन में अंतर है। कहा जाए तो Motorola P30 Note थोड़ा प्रीमियम और महंगा है। इसमें फोन में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी है और यह ट्रिपल कार्ड ट्रे के साथ आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट है। Motorola P30 Note में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बड़ी बैटरी के कारण फोन का वज़न 196 ग्राम है

चीनी मार्केट में Motorola P30 Note की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,700 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम वेरिएंट को 2,299 चीनी युआन (करीब 23,800 रुपये) में बेचा जाएगा। इस फोन को मर्करी ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है।

मोटोरोला पी30 नोट वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। स्मार्टफोन में फ्रंट पर डिस्प्ले नॉच है और मोटोरोला का लोगो निचले हिस्से पर है।
 

Motorola P30 Note स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Motorola P30 Note एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई 4.0 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का (2246x1080 पिक्सल) फुल-एचडी+ 2.5 कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 636 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी और 6 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।
Advertisement

Motorola P30 Note में पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर वाला है। मोटोरोला पी30 नोट की बैटरी 5,000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156x76x8.39 मिलीमीटर है और वज़न 198 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , motorola, lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.