Motorola One Vision की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

नए रेंडर के साथ Motorola One Vision स्मार्टफोन के सारे स्पेसिफिकेशन और कीमत भी लीक हो गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 मई 2019 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Vision के दो कलर वेरिएंट हो सकते हैं
  • Motorola One Vision में 3,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है
  • मोटोरोला वन विज़न हो सकता पंच-होल डिस्प्ले वाला फोन

Motorola One Vision की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: WinFuture

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने 15 मई को ब्राज़ील के साओ पौलो शहर में इवेंट का आयोजन किया है। इवेंट के दौरान कंपनी अपने मोटोरोला वन विज़न (Motorola One Vision) स्मार्टफोन के साथ अन्य डिवाइस को भी लॉन्च कर सकती है। कुछ दिनों पहले फोन के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) लीक हुए थे और अब नए रेंडर के साथ Motorola One Vision स्मार्टफोन के सारे स्पेसिफिकेशन और कीमत भी लीक हो गई है।

नए लीक के अनुसार, मोटोरोला वन विज़न (Motorola One Vision) फोन 6.3 इंच का डिस्प्ले, नया एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम से लैस हो सकता है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर और दो रियर कैमरों की झलक देखने को मिली है। जर्मन वेबसाइट WinFuture ने Motorola One Vision की कथित फोटो और स्पेसिफिकेशन को पब्लिश किया है।

लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि फोन में पंच-होल डिस्प्ले और फोन के निचले हिस्से में बॉर्डर है। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप और संभवतः मोटोरोला लोगो में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। वॉल्यूम और पावर बटन को फोन के दाहिनी ओर तो वहीं स्पीकर ग्रिल फोन के निचले हिस्से में है। WinFuture की रिपोर्ट में कहा गया हैस कि Motorola One Vision की कीमत 299 यूरो (लगभग 23,400 रुपये) हो सकती है और यह 16 मई को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। मोटोरोला वन विज़न के दो कलर वेरिएंट हो सकते हैं- ब्लू और ब्रांज।
    

Motorola One Vision specifications (उम्मीद)

WinFuture के अनुसार, डुअल-सिम (नैनो) वाला मोटोरोला वन विज़न एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा और इसमें 6.3 इंच (1080x2520 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले के साथ सिनेमा विज़न 21:9 आस्पेक्ट रेशियो हो सकता है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 432 पिक्सल प्रति इंच हो सकती है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ सैमसंग एक्सीनॉस 9609 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से लैस हो सकता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी होगा।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एक 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर हो सकता है जो अपर्चर एफ/1.7 के साथ आ सकता है। दूसरा अपर्चर एफ/2.0 वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए एलटीई, डुअल-सिम, ब्लूटूथ वर्जन5, वाई-फाई 802.11 एसी, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हो सकता है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160.1x7.1x8.7 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  8. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  9. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  10. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.