Moto G9 Power, Moto G 5G, Motorola One Fusion+: इन 23 स्मार्टफोन को मिलेगा Android 11 अपडेट

कंपनी ने Android 11 अपडेट प्राप्त करने वाले मोटोरोला फोन की लिस्ट की घोषणा के लिए अपने आधिकारिक ब्लॉग को चुना।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2020 15:48 IST
ख़ास बातें
  • Moto G 5G और Moto G9 Power को भी मिलेगा Android 11
  • Motorola One Fusion+, Moto G9 Power, Razr 2019 भी लिस्ट का हिस्सा
  • एंड्रॉयड 11 अपडेट प्राप्त करने वाले कुल 23 स्मार्टफोन्स की लिस्ट जारी

Moto G9 Plus, Moto G9, Moto Motorola One Fusion+ को भी Android 11 अपडेट मिलेगा

Motorola ने उन मोबाइल फोन्स की लिस्ट जारी की है, जिन्हें लेटेस्ट Android 11 अपडेट मिलेगा। लिस्ट में 23 फोन शामिल हैं, जो आने वाले महीनों में यह बड़ा ओएस अपडेट प्राप्त करने जा रहे हैं। इनमें Motorola Razr 5G, Motorola Razr 2019, Motorola Edge, Motorola Edge +, Motorola One 5G, Motorola One Action, Motorola One Fusion, Motorola One Fusion+, Motorola One Hyper, Motorola One Vision, Moto G 5G, Moto 5G Plus, Moto G Fast, Moto G Power, Moto G Pro, Moto G Stylus, Moto G9, Moto G9 Play, Moto G9 Plus, Moto G9 Power, Moto G8, Moto G8 Power और Lenovo K12 Note शामिल हैं।

कंपनी ने Android 11 अपडेट प्राप्त करने वाले मोटोरोला फोन की लिस्ट की घोषणा के लिए अपने आधिकारिक ब्लॉग को चुना। बता दें कि आमतौर पर कंपनी अपने फ्लैगशिप हैंडसेट पर दो बड़े ओएस अपडेट और बाकी बचे पोर्टफोलियो के लिए सिर्फ एक ओएस अपडेट जारी करती है। लिस्ट में Motorola One Vision का नाम भी लिया गया है, क्योंकि यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है और इसलिए, दूसरे बड़े सॉफ्टवेयर अपग्रेड का पात्र है। Motorola Razr 5G के साथ-साथ Motorola Edge+ भी अपडेट प्राप्त करेगा। यह Motorola Razr 2019 का दूसरा और अंतिम OS अपग्रेड होगा।

Motorola One Action के मामले में, मोटोरोला का कहना है कि यूएस और कनाडा की यूनिट्स को अपडेट नहीं मिलेगा, क्योंकि वे एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा नहीं थे।

ये अपडेट कब मिलेंगे, मोटोरोला ने इसे लेकर कोई सटीक समय-सीमा नहीं दी है, लेकिन इन अपडेट्स के धीरे-धीरे जारी होते हुए 2021 तक चलने की उम्मीद है। एंड्रॉयड 11 अपडेट कई मैसेजिंग ऐप में लोकप्रिय चैट बबल लेकर आएगा। इसके अलावा, लॉक स्क्रीन पर प्राइयोरिटी कनवरसेशन, बेहतर मीडिया कंट्रोल्स, कनेक्टेड डिवाइसों के लिए बेहतर कंट्रोल्स और प्राइवेसी कंट्रोल में भी सुधार जैसे फीचर्स से लैस होगा लेटेस्ट Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android 11, Android 11 Update, Motorola, Motorola Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  2. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  3. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  4. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  5. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  6. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  8. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  9. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  10. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.