Motorola One Action आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Motorola One Action को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। जानें, मोटोराला वन एक्शन के लॉन्च समय, लाइव स्ट्रीम लिंक, भारत में कीमत (उम्मीद) और उपलब्धता के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 अगस्त 2019 09:49 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला वन एक्शन में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • मोटोरोला ने इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी है
  • एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर से लैस है Motorola One Action

Motorola One Action आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Motorola One Action को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला वन एक्शन का लॉन्च इवेंट नई दिल्ली में आयोजित किया गया है। पिछले सप्ताह मोटोरोला वन एक्शन को ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था। मोटोराला वन एक्शन की सबसे अहम खासियत है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप। यह 117 डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस कैमरे से लैस है। मोटोरोला वन एक्शन भी 21:9 सिनेमाविज़न डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें होल-पंच डिज़ाइन है। आप फोन को वर्टिकली पकड़कर भी वीडियो को लैंडस्केप मोड में रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा मोटोरोला वन एक्शन में 128 जीबी स्टोरेज, सैमसंग एक्सीनॉस 9605 प्रोसेसर और 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Motorola One Action का लॉन्च समय, लाइव स्ट्रीम लिंक, भारत में कीमत (उम्मीद), उपलब्धता

मोटोराला वन एक्शन का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर होगी। इसके अलावा Flipkart पर मोटोरोला वन एक्शन के लिए अलग से एक माइक्रोसाइट भी बनाई गई है। मोटोरोला ने अभी वन एक्शन स्मार्टफोन की भारत में कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। मोटोरोला वन एक्शन की कीमत 259 यूरो (करीब 20,400 रुपये) है। भारत में हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
Advertisement
 

Motorola One Action specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला वन एक्शन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसे एंड्रॉयड क्यू और एंड्रॉयड आर अपडेट मिलने की गारंटी है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) आईपीएस सिनेमाविज़न डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ माली जी72 एमपी3 जीपीयू और 4 जीबी रैम है।

मार्केट में मौज़ूद अन्य स्मार्टफोन की तुलना में मोटोरोला वन एक्शन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप थोड़ा अलग है। यह एक्शन शॉट्स कैपचर करने के लिए बना है। कंपनी ने इनहांस्ड वीडियो स्टेबलाइज़ेशन दिया है। रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोजीशन में लैंडस्केप शॉट कैपचर करने में सक्षम है।
Advertisement

मोटो वन एक्शन के पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एक एक्शन कैमरा है। इसका लेंस एफ/ 2.2 अपर्चर वाला है और यह 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

सेल्फी के लिए मोटोरोला वन एक्शन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी कैमरा पोर्ट्रेट लाइटिंग, शॉट ऑप्टीमाइज़ेशन, ऑटो स्माइल कैपचर, ग्रुप सेल्फी, पोर्ट्रेट मोड और सिनेमाग्राफ जैसे फीचर को सपोर्ट करता है।
Advertisement

मोटोरोला वन एक्शन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

मोटोरोला ने इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 160.1x71.2x9.15 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and unique design
  • Lag-free performance
  • Stock Android experience
  • Bad
  • Small battery and slow charging
  • Disappointing display quality and content scaling issues
  • Can’t capture still photos with ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 9609

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  10. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.