Moto E6 के स्पेसिफिकेशन लीक, एंड्रॉयड पाई और स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर होने का खुलासा

जानकारी मिली है कि Motorola अपनी ई-सीरीज़ का विस्तार करने वाली है। कंपनी Moto E6 को जल्द ही अपने पोर्टफोलियो का हिस्सा बनाएगी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 1 मई 2019 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Moto E6 अप्रैल 2018 में लॉन्च किए गए Moto E5 का अपग्रेड होगा
  • दावा किया गया है कि Moto E6 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा
  • स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा मोटो ई6
जानकारी मिली है कि Motorola अपनी ई-सीरीज़ का विस्तार करने वाली है। कंपनी Moto E6 को जल्द ही अपने पोर्टफोलियो का हिस्सा बनाएगी। Motorola ने इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया है। लेकिन मोटो ई6 के कथित स्पेसिफिकेशन ऑनाइन सार्वजनिक हो गए हैं। लीक हुए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, Motorola E6 में 5.45 इंच का डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें फ्रंट और रियर पैनल पर एक ही कैमरा दिया जाएगा।

Moto E6 हैंडसेट अप्रैल 2018 में लॉन्च किए गए Moto E5 का अपग्रेड होगा। उम्मीद है कि Moto E सीरीज़ के इस फोन को जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा। एक्सडीए डेवलपर्स के एडिटर इन चीफ मिशाल रहमान के मुताबिक, मोटो ई6 को अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन कीमत और लॉन्च तारीख को लेकर कुछ नहीं पता चल सका है। दावा किया गया है कि Moto E6 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। कंपनी का यह फैसला तार्किक लगता है, क्योंकि पहले ही मोटो ई5 सीरीज़ को सॉफ्टवेयर अपग्रेड नहीं देने का ऐलान किया जा चुका है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Moto E5 में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। खबर है कि स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 32 जीबी और 64 जीबी।

Moto E6 में पिछले हिस्से पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा होने का दावा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर से लैस 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाए की बात की गई है। बैटरी क्षमता को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि मोटोरोला मोटो ई6 को भारत लाया जाएगा या नहीं।
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto E6, Moto E6 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  3. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  4. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  5. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  6. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  7. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  8. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  9. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.