Motorola Edge 70 Neo में दमदार प्रोसेसर रहने वाला है। फोन के अंदर Snapdragon 7S Gen 3 चिपसेट बताया गया है।
Motorola Edge 70 Neo में दमदार प्रोसेसर रहने वाला है। फोन 7000mAh बैटरी से लैस होकर आ रहा है।
Photo Credit: Motorola
Motorola Edge 70 Neo भारत में कल यानी 24 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी लॉन्च से पहले कर चुकी है। कहा जा रहा है कि इसके डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी में बड़े अपग्रेड्स आने वाले हैं। अपकमिंग मोटोरोला फोन कर्व्ड डिस्प्ले से लैस होगा। इसका डिजाइन भी कर्व्ड रहने वाला है। फोन में धांसू चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसी के साथ फोन की मैमोरी और बैटरी में भी अपग्रेड देखने को मिलने वाला है। इसकी कीमत एक मिडरेंज डिवाइस जितनी हो सकती है। आइए जानते हैं Motorola Edge 70 Neo के लॉन्च से पहले सभी खास बातें।
Motorola Edge 70 Neo भारत में 24 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी का अपकमिंग फोन लॉन्च से पहले चर्चा में है। फोन का लॉन्च मोटोरोला के अधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर देखा जा सकेगा।
Get ready to flip the way you look at every shot with the AI-tuned 50MP Sony LYTIA™ 710 camera. Motorola Edge 70 Neo launching 24th November on Flipkart, https://t.co/zM0CKpcJ5U and leading retail stores. https://t.co/kAU01of6ST
— Motorola India (@motorolaindia) November 21, 2026Motorola Edge 70 Neo के कई अहम स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले चर्चा में हैं। कंपनी इसे आकर्षक डिजाइन के साथ पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि फोन नए कर्व्ड डिजाइन में आएगा जिसमें इसके किनारे भी फ्रंट और बैक साइड से कर्व्ड रहने वाले हैं।
Motorola Edge 70 Neo के डिस्प्ले में भी खास आकर्षण देखने को मिल सकते हैं। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले पैनल होगा। इस पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिल सकता है। इसके साथ ही फोन को मजबूती के लिए मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले बड़ा होगा जिसका साइज 6.8 इंच का रहने वाला है। यह Extreme AMOLED Super HD पैनल से लैस होकर आ सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। 144Hz का रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस फोन में बताई जा रही है।
Motorola Edge 70 Neo में दमदार प्रोसेसर रहने वाला है। फोन के अंदर Snapdragon 7S Gen 3 चिपसेट बताया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर बना है। AnTuTu 11 पर इसका स्कोर 1,041,899 पॉइंट्स का बताया गया है। इसी के साथ फोन में UFS 3.1 स्टोरेज देखने को मिलेगी। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिल सकता है जो कि 1TB तक हो सकता है। फोन में LPDDR5X RAM बताई गई है।
Motorola Edge 70 Neo में बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। फोन 7000mAh बैटरी से लैस होकर आ रहा है। इसके साथ में कंपनी ने 45W फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया है। साथ ही यह 7.5W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग से लैस होगा। फोन के अंदर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, इसमें 50MP Sony LYTIA™ 710 सेंसर दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ रिलीज होगा। इसके साथ 3 साल तक OS अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स कंपनी दे सकती है।
Motorola Edge 70 Neo की भारत में कीमत एक मिडरेंज स्मार्टफोन के तौर पर बताई जा रही है। फोन भारत में 30 हजार रुपये की रेंज में आ सकता है। Flipkart पर यह खरीद के लिए उपलब्ध होगा। प्राइस का खुलासा 24 नवंबर, लॉन्च के दिन होने वाला है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी