Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने

Motorola Edge 70 Neo की भारत में लॉन्च डेट अब बहुत नजदीक है। फोन के लिए कंपनी ने लेटेस्ट टीजर जारी किया है। स्मार्टफोन में कर्व्ड एज दिए गए हैं। इसके अंदर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें दो कैमरा लेंस नजर आ रहे हैं। Edge 70 Neo में 50MP का LYTIA कैमरा टीज किया गया है। यह OIS सपोर्ट के साथ आने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2026 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Edge 70 Neo में 50MP का LYTIA कैमरा टीज किया गया है।
  • फोन में Ultra HDR का सपोर्ट भी बताया गया है।
  • फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है।

Motorola Edge 70 Neo में 50MP का LYTIA कैमरा टीज किया गया है।

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार हो चुका है। स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कंपनी एक ताजा पोस्ट शेयर किया है। इसमें Motorola Edge 70 Neo का रियर डिजाइन साफ नजर आ रहा है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट डिजाइन की भी झलक माइक्रोसाइट में मिल रही है। फोन को Flipkart के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा जिसके लिए माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। फोन के अंदर डुअल कैमरा नजर आ रहा है। आइए जानते हैं Motorola Edge 70 Neo के लॉन्च से पहले अबतक की सभी खास बातें। 

Motorola Edge 70 Neo Launch in India

Motorola Edge 70 Neo की भारत में लॉन्च डेट अब बहुत नजदीक है। फोन के लिए कंपनी ने लेटेस्ट टीजर जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अधिकारिक हैंडल से फोन का पोस्टर नजर आया है। इसमें फोन का रियर डिजाइन साफ नजर आ रहा है। स्मार्टफोन में कर्व्ड एज दिए गए हैं। इसके अंदर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें दो कैमरा लेंस नजर आ रहे हैं। हालांकि मॉड्यूल में रिंग 4 हैं लेकिन कैमरा सेंसर दो हैं। इनमें से एक LED फ्लैश है। जबकि अन्य चौथी रिंग फिलर हो सकती है। 

Advertisement

Motorola Edge 70 Neo में 50MP का LYTIA कैमरा टीज किया गया है। यह OIS सपोर्ट के साथ आने वाला है। फोन में Ultra HDR का सपोर्ट भी बताया गया है। वहीं, Flipkart पर फोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। यहां पर फोन के कैमरा सैंपल्स की एक झलक मिलती है। कंपनी ने यहां पर कैमरा में मिलने वाले AI फीचर्स को भी टीज कर दिया है। इस सबके अलावा स्पेसिफिकेशंस के डिटेल्स अभी पर्दे में हैं। 

हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले आ सकता है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i की सेफ्टी आने की उम्मीद है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। फोन में 7000mAh की बैटरी बताई जा रही है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस होकर आ सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  2. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  3. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
  4. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  5. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
  6. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  7. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  8. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  9. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  10. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.