Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में

Motorola भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च करने जा रहा है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 15:25 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Max में Quad HD+ डिस्प्ले होगी, 7000 निट्स ब्राइटनेस है।
  • Motorola Edge 70 Max में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 मोबाइल चिपसेट होगा।
  • Motorola Edge 70 Max लाइट ब्लू और सेज ग्रीन फिनिश में उपलब्ध होगा।

Motorola Edge 70 Max में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 मोबाइल चिपसेट है।

Photo Credit: Motorola

Motorola भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी लॉन्च तारीख का आधिकारिक तौर पर खुलासा हुआ है। यह फोन कंपनी की Edge 70 लाइनअप में नया मॉडल होगा। इसमें स्लिम डिस्प्ले बेजेल्स के साथ एक अलग तरह का फ्लैट-फ्रेम डिजाइन दिया गया है, जो इस सीरीज के पिछले मॉडल्स में मिलने वाली कर्व्ड डिस्प्ले से अलग है। यहां हम आपको Motorola Edge 70 Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola Edge 70 Max कब होगा लॉन्च

Advertisement

Motorola Edge 70 Max भारतीय बाजार में 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन लॉन्च होने के बाद बिक्री के लिए मोटारोला की आधिाकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

Motorola Edge 70 Max Features & Specifications

ऑफिशियल प्रोमोशनल टीजर्स में Motorola Edge 70 Max के परफॉर्मेंस और डिस्प्ले से संबंधित कई जानकारी सामने आई हैं। Edge 70 Max में Quad HD+ डिस्प्ले है जिसका 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जिसके चलते आउटडोर में भी आसानी से नजर आता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 मोबाइल चिपसेट से लैस है। यह इसे हाई-परफॉर्मेंस वाले टास्क और बेहतर प्रोसेसिंग कैपेसिटी के लिए एक फ्लैगशिप हार्डवेयर बनाता है। एज 70 मैक्स में मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो ब्रांड के कनेक्टिविटी इकोसिस्टम के लिए डिजाइन में एक बड़ा बदलाव है। 

Advertisement

लीक रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि बेहतर हार्डवेयर को सपोर्ट करने के लिए इसमें ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाएगी। ऑफिशियल ग्राफिक्स में स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिनमें लाइट ब्लू और सेज ग्रीन फिनिश शामिल हैं। इसके रियर पैनल पर एक फ्लैट बैकप्लेट पर स्क्वाइल शेप ट्रिपल-कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.