Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 6.7 इंच क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिप और 7000mAh बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मार्च 2026 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 7s Gen 4 चिप और 144Hz AMOLED डिस्प्ले इसकी खासियत
  • 7000mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • 50MP Sony LYT 710 कैमरा और Android 16 Hello UI

Motorola Edge 70 Fusion की भारत में कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है

Photo Credit: Motorola

Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Edge सीरीज का नया मॉडल है, जिसे क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों के साथ पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, फोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon सीरीज प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ Android 16 आधारित Hello UI और 7000mAh बैटरी भी मिलती है।

Motorola Edge 70 Fusion की कीमत भारत में 26,999 रुपये से शुरू होती है। फोन 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स में उपलब्ध है। मिड और टॉप वेरिएंट की कीमत क्रमश: 29,999 रुपये और 32,999 रुपये रखी गई है। फोन को लेदर-इंस्पायर्ड Pantone Silhouette, Pantone Blue Surf और Pantone Country Air कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसकी अर्ली बर्ड सेल 6 मार्च को दोपहर 12 बजे और शाम 4 बजे होगी। इसके बाद ओपन सेल 12 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। सेल Flipkart पर होगी। लॉन्च ऑफर के तहत HDFC और Axis Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए 2,000 रुपये फ्लैट ऑफ होगा या ग्राहक 2,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस का फायदा ले सकते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का 1.5K क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन SGS Eye Protection, Smart Water Touch 3.0 और HDR 10+ सपोर्ट करती है। पैनल की पीक ब्राइटनेस 5200 nits तक पहुंच सकती है और ये MIL-810H मिलिट्री ग्रेड Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से लैस आता है। 

फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ वेपर कूलिंग चेंबर को जोड़ा गया है। मोटोरोला का कहना है कि फोन में 120 fps पर BGMI चल सकता है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने 3 साल के लिए OS अपग्रेड्स व 5 साल के लिए सिक्योरिटी अपग्रेड्स का वादा किया है। Moto AI के साथ फोन में Copilot, Perplexity और Gemini को इंटिग्रेट किया गया है।

कैमरा की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion में 50 मेगापिक्सल का Sony-LYT 710 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रावइड एंगल लेंस, एक मैक्रो और एक डेप्थ सेंसर जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सभी सेंसर 4K रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं।

Edge 70 Fusion में 7000mAh की बैटरी है, जो सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी से बनी है। फोन 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और बॉक्स में चार्जर दिए जाने की बात कही गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi Fi, Bluetooth 6.0, GPS, NFC और USB Type C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं। फोन की मोटाई 7.99 mm और वजन 193 ग्राम है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and durable design
  • Bright and vibrant curved-edge display
  • Loud and immersive speakers
  • Capable primary camera
  • Good video capture capability
  • Decent macro camera
  • Bad
  • HDR10 support is missing
  • Poor ultrawide camera
  • Comes with plenty of preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 16

रिज़ॉल्यूशन

2772x1272 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने नई वाशिंग मशीन Mijia Pro 10kg की लॉन्च, AI असिस्टेंट के साथ एडवांस वाशिंग फीचर से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को सिखानी है बैंकिंग, सैलरी मिलेगी 2 करोड़ रुपये, OpenAI खोज रहा कैंडिडेट
  2. Xiaomi SkyNomad इंटेलिजेंट लार्ज-स्पेस SUV सीरीज पेश, कार बन जाएगी दूसरा घर
  3. Xiaomi ने नई वाशिंग मशीन Mijia Pro 10kg की लॉन्च, AI असिस्टेंट के साथ एडवांस वाशिंग फीचर से लैस, जानें कीमत
  4. Oppo Reno16, Reno16c की पहली सेल आज से, डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, देखें सभी ऑफर्स
  5. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Truecaller सीईओ और TRAI के बीच लड़ाई! बढ़ते Spam कॉल्स के लिए TRAI को बताया जिम्मेदार
  7. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  8. Vivo X Fold 6 के भारत में लॉन्च में हो सकती है देरी, लीक हुई प्राइसिंग
  9. भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
  10. Realme Narzo 100x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.