Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील

Motorola Edge 70 Fusion पर लिमिटेड टाइम के लिए डिस्काउंट मिल रहा है। फोन की कीमत ₹30,999 से शुरू है और Bank कैशबैक के साथ ₹4,500 तक की बचत हो सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 सितंबर 2026 09:27 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Fusion पर ₹4,500 तक की बचत का मौका
  • 7000mAh बैटरी के साथ 144Hz क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
  • Flipkart पर ₹30,999 कीमत और ₹1,550 तक बैंक कैशबैक

Motorola Edge 70 Fusion की कीमत को हाल ही में 3,000 रुपये तक बढाया गया था

Motorola Edge 70 Fusion की कीमत में हाल ही में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹33,999 रुपये हो गई थी, लेकिन अब इसपर लिमिटेड समय के लिए फिर से डिस्काउंट मिल रहा है। इसके ऊपर बैंक ऑफर भी मिलेगा, जिससे कीमत और आकर्षक बन जाती है। फोन क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों के साथ आता है। Edge 70 Fusion में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon सीरीज प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ Android 16 आधारित Hello UI मिलता है।

Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion के बेस 6GB + 128GB वेरिएंट को 30,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यूं तो ये लॉन्च प्राइस ही है, लेकिन हाल ही में फोन की कीमत को 33,999 रुपये कर दिया गया था। इस हिसाब से ग्राहकों के पास फोन को वापस पुरानी कीमत पर खरीदने का मौका है। इसके अलावा, Flipkart को-ब्रांडेड Axis या SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए इसे खरीदने पर 1,550 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा, जो इफेक्टिव कीमत को 29,449 रुपये पर ले आएगा। No-Cost EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। यही ऑफर सभी RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स पर मिल रहे हैं।

Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का 1.5K क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन SGS Eye Protection, Smart Water Touch 3.0 और HDR 10+ सपोर्ट करती है। पैनल की पीक ब्राइटनेस 5200 nits तक पहुंच सकती है और ये MIL-810H मिलिट्री ग्रेड Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से लैस आता है। 

फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ वेपर कूलिंग चेंबर को जोड़ा गया है। मोटोरोला का कहना है कि फोन में 120 fps पर BGMI चल सकता है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने 3 साल के लिए OS अपग्रेड्स व 5 साल के लिए सिक्योरिटी अपग्रेड्स का वादा किया है। Moto AI के साथ फोन में Copilot, Perplexity और Gemini को इंटिग्रेट किया गया है।

कैमरा की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion में 50 मेगापिक्सल का Sony-LYT 710 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रावइड एंगल लेंस, एक मैक्रो और एक डेप्थ सेंसर जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सभी सेंसर 4K रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं।

Advertisement

Edge 70 Fusion में 7000mAh की बैटरी है, जो सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी से बनी है। फोन 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और बॉक्स में चार्जर दिए जाने की बात कही गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi Fi, Bluetooth 6.0, GPS, NFC और USB Type C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं। फोन की मोटाई 7.99 mm और वजन 193 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.