6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील

Motorola Edge 60 Pro पर Flipkart में बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 सितंबर 2026 06:24 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 60 Pro Flipkart पर ₹29,999 में उपलब्ध है
  • बैंक ऑफर के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत ₹27,549 होगी।
  • एक्सचेंज ऑफर में पुराने फोन पर ₹28,000 तक बचत

Motorola Edge 60 Pro पर Flipkart में बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल रहा है

Motorola Edge 60 Pro को  50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा के साथ इसी साल मई में सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8350 Extreme 4nm प्रोसेसर दिया गया है और यह 6000mAh की बैटरी से लैस आता है। वहीं, 90W टर्बोपावर और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी शामिल है। फोन अभी तक ट्रेंडिंग प्राइस हाइक की चपेट में भी नहीं आया है। इसे फिलहाल एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अच्छी डील के साथ खरीदा जा सकता है। आइए Motorola Edge 60 Pro पर मिलने वाली इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola Edge 60 Pro deal

Motorola Edge 60 Pro का 8GB+256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर ₹29,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2450 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इफेक्टिव कीमत ₹27,549 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹28,000 तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Advertisement

Motorola Edge 60 Pro specifications

Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2712x1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्स्ट्रीम 4nm प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन Edge 60 Pro एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Edge 60 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 60 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फोटो फोकस अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Edge 60 Pro में ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई  6E, 5जी, एनएफसी और जीपीएस कनेक्टिविटी शामिल है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium IP69-rated designs and finishes
  • Slim and tapered design
  • Vibrant 120Hz curved-edge display
  • Loud and immersive stereo speakers
  • 15W wireless charging
  • Bad
  • No HDR10+ support in OTT apps
  • Telephoto camera shoots average images in low light
  • No 4K 60 fps video recording
  • Poor video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.