Motorola Edge 60 Fusion या Redmi Note 14 Pro, Rs 25 हजार से कम में कौन सा फोन बेस्ट?

दोनों ही फोन में डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, और कैमरा पर फोकस किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2025 16:40 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन प्रीमियम डिवाइस जैसे फीचर्स लेकर आते हैं
  • दोनों ही फोन में डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, और कैमरा के लिए फोकस किया गया है
  • दोनों के डिस्प्ले में लगभग समान साइज और रिजॉल्यूशन है

Motorola Edge 60 Fusion और Redmi Note 14 Pro, दोनों ही मिडरेंज स्मार्टफोन्स हैं।

Motorola Edge 60 Fusion और Redmi Note 14 Pro, दोनों ही मिडरेंज स्मार्टफोन्स हैं। दोनों ही फोन प्रीमियम डिवाइस जैसे फीचर्स लेकर आते हैं, लेकिन किफायती दाम में। दोनों ही फोन में डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, और कैमरा के लिए फोकस किया गया है। लेकिन दोनों में से किसी एक को चुनना हो तो आप किसे चुनेंगे? इस तुलना के माध्यम से हम आपका काम आसान कर देते हैं। 

Display 
Motorola Edge 60 Fusion में 6.7 इंच का P-OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। 

Redmi Note 14 Pro में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी है। 

दोनों के डिस्प्ले में लगभग समान साइज और रिजॉल्यूशन है लेकिन मोटोरोला फोन में ज्यादा ब्राइटनेस है जिससे यह आउटडोर में ज्यादा चमकता है। वहीं, Redmi Note 14 Pro में विजुअल्स ज्यादा रिच दिखते हैं जो स्ट्रीमिंग और गेमिंग में ज्यादा अच्छा लगता है। 

Processor
Motorola Edge 60 Fusion में Dimensity 7300 या 7400 चिपसेट आता है जो कि मार्केट पर डिपेंड करता है। 

वहीं, Redmi Note 14 Pro में Dimensity 7300 Ultra चिपसेट आता है। 
Advertisement

दोनों ही फोन समान परफॉर्मेंस वाले चिपसेट से लैस हैं। हालांकि Edge 60 Fusion के भारतीय वेरिएंट में थोड़ी ज्यादा क्लॉक स्पीड मिल जाती है। 
Advertisement

Camera 
Motorola Edge 60 Fusion में 50MP + 13MP कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। 
Advertisement

वहीं, Redmi Note 14 Pro में 50MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए यहां 20MP का कैमरा मिलता है। 

दोनों ही फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर दिया गया है लेकिन Redmi फोन में OIS सपोर्ट भी मिल जाता है। वहीं, मोटोरोला फोन में सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है जो 4K वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है। 

Battery 
Motorola Edge 60 Fusion में मार्केट के अनुसार, 5200mAh या 5500mAh की बैटरी आती है। फोन में 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

वहीं, Redmi Note 14 Pro में 5110mAh की बैटरी आती है और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। मोटोरोला फोन यहां आगे निकल जाता है। 

Price
Motorola Edge 60 Fusion की भारत में कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Redmi Note 14 Pro की कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है। 

Motorola Edge 60 Fusion में बड़ी बैटरी, ज्यादा फास्ट चार्जिंग, बेहतर ब्राइटनेस जैसे फीचर्स हैं। वही, Redmi Note 14 Pro का कैमरा, ऑडियो, डिस्प्ले फीचर्स, मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस इसे ज्यादा यूजर्स की चॉइस बनाता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and stylish IP69-rated design
  • Vibrant 120Hz display
  • Stereo speakers sound great
  • Good for mid-level gaming
  • Good primary camera
  • Charges up quickly
  • Expandable storage
  • Bad
  • Moto AI experience needs polish
  • Sluggish camera app needs work
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.