Motorola Edge 60 के लॉन्च से पहले डिजाइन, कलर वेरिएंट्स हुए लीक, Sony कैमरा से लैस होगा फोन!

फोन में OIS सपोर्ट वाला Sony LYTIA सेंसर मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2025 18:01 IST
ख़ास बातें
  • फोन में OIS सपोर्ट वाला Sony LYTIA सेंसर लगा है।
  • इसमें सुपर जूम फीचर भी मिलेगा।
  • फोन में Dolby Atmos सपोर्ट मिलने वाला है।

Motorola Edge 60 फोन में Dolby Atmos सपोर्ट बताया गया है।

Motorola Edge 60 Fusion को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। कंपनी इस सीरीज में अब कथित तौर पर इसका बेस मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है जो कि Motorola Edge 60 होगा। फोन के डिटेल्स ऑनलाइन सामने आना शुरू हो गए हैं। फोन को लेकर एक नया लीक सामने आया है जो इसके कई स्पेसिफकेशंस के बारे में अहम जानकारी देता है। फोन के कलर, डिजाइन और प्राइसिंग तक के डिटेल्स यहां सुझाए गए हैं। फोन में OIS सपोर्ट वाला Sony LYTIA सेंसर लगा होने की बात कही गई है। इसमें सुपर जूम फीचर भी मिलेगा। फोन में Dolby Atmos सपोर्ट मिलने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं अपकमिंग फोन के बारे में। 

Motorola Edge 60 कंपनी का अपकमिंग फोन होगा जो कि जल्द ही सामने आ सकता है। इससे पहले इस फोन के बारे में कुछ डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। YTECHB की ओर से फोन के कुछ रेंडर शेयर किए गए हैं जिसमें इस डिवाइस के कलर वेरिएंट्स, और डिजाइन का पता चलता है। फोन के डिजाइन में कुछ नोट करने लायक बदलाव यहां पर नजर नहीं आ रहा है। यह दो कलर वेरिएंट्स में दिखाया गया है जिसमें ब्लू और ग्रीन को शामिल किया गया है। दोनों ही वेरिएंट्स में वीगन लैदर फिनिश वाला बैक पैनल आने की संभावना है। 

रियर पैनल को देखें तो पता चलता है इसमें ऊपर उठा हुआ स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल है। जिसमें तीन कैमरा दिखाई दे रहे हैं। साथ में LED फ्लैश दिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन में OIS सपोर्ट वाला Sony LYTIA सेंसर लगा है। इसमें सुपर जूम फीचर भी मिलेगा। फोन में Dolby Atmos सपोर्ट मिलने वाला है। इसके अलावा SIM ट्रे, USB Type-C, स्पीकर ग्रिल भी नजर आ रहा है। डिस्प्ले कर्व्ड है। इसके सेंटर में पंच होल कटआउट दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद है। 

Motorola Edge 60 में IP रेटिंग मिलने वाली है जो कि डस्ट और वाटर रसिस्टेंस फोन को प्रदान करेगी। फोन की कीमत भी हालिया लीक्स में सामने आ चुकी है। इसके 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 380 यूरो (लगभग 35,000 रुपये) होगी। यह फोन Motorola Edge 50 का सक्सेसर होगा। फोन के बारे में जल्द ही अन्य लीक्स सामने आ सकते हैं जिसमें इसके मेन स्पेसिफिकेशंस का भी पता चल सकता है। हालांकि कंपनी ने फोन के लॉन्च के बारे में अधिकारिक रूप से अभी कोई घोषणा नहीं की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Computex 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर, नई गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दिखाई
  2. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  5. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  6. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  7. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  2. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  4. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  5. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  6. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  7. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.