मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च की तारीख लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 सितंबर 2015 11:24 IST
संभव है कि साल के अंत तक हमें एक और हाई-एंड स्मार्टफोन देखने को मिले। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला ने अपने ड्रॉयड टर्बो 2 स्मार्टफोन को 15 अक्टूबर को लॉन्च करने की योजना बनाई है। नया हैंडसेट पिछले साल लॉन्च किए गए शानदार स्पेसिफिकेशन वाले ड्रॉयड टर्बो डिवाइस का अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि टर्बो 2 के भी स्पेसिफिकेशन शानदार हैं और यह कई नए फ़ीचर के साथ आएगा।

ड्रॉयड टर्बो स्मार्टफोन में अपने समय का का सबसे बेहतरीन हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन था। इस फोन को भारत में मोटो टर्बो के नाम से लॉन्च किया गया था। फैनड्रॉयड के मुताबिक, टर्बो 2 में 5.43 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है जबकि ऑरिजनल डिवाइस में 5.2 इंच का इसी रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले था।
Advertisement

(पढ़ें: मोटोरोला मोटो टर्बो का रिव्यू)

ड्रॉयड टर्बो 2 के अन्य फ़ीचर में स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट (एमएसएम8994) के साथ 3 जीबी के रैम हैं। डिवाइस के 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मौजूद होने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। हालांकि, फ्रंट कैमरे को पिछले वर्ज़न के 2 मेगापिक्सल से अपग्रेड करके 5 मेगापिक्सल का कर दिया गया है।
Advertisement

कंपनी ने बैटरी के मामले में थोड़ी कटौती की है। यह स्मार्टफोन 3760 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। टर्बो 2 में भी अनब्रेकेबल डिस्प्ले होगा  और यह वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रॉयड टर्बो स्मार्टफोन कंपनी के मोटो मेकर प्रोग्राम के साथ आएगा। इसकी मदद से यूज़र अपने हैंडसेट की बॉडी और बैक कवर को अपनी चाहत के कलर में कस्टमाइज कर पाएंगे।

जानकारी दी गई है कि मोटोरोला इस हैंडसेट को 15 अक्टूबर को लॉन्च करेगा और डिवाइस की शिपिंग 29 अक्टूबर से शुरू होगी। इस नए डिवाइस को भी भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है। संभव है कि नाम थोड़ा अलग हो।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.