Moto X50 Ultra आया TENAA पर नजर, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Moto X50 Ultra में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले होगी। Moto X50 Ultra में 4,365mAh की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 मई 2024 21:44 IST
ख़ास बातें
  • Moto X50 Ultra फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • Moto X50 Ultra में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।
  • Moto X50 Ultra में 4,365mAh की बैटरी होने दी जाएगी।

Motorola Edge 50 Ultra में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola कथित तौर पर चीनी बाजार के लिए Moto X50 Ultra पर काम कर रहा है। आगामी फोन Snapdragon 8s Gen 3 SoC के साथ आएगा। लॉन्च से पहले मोटोरोला का आगामी फोन चीन की TENAA वेबसाइट पर कथित तौर पर कुछ स्पेसिफिकेशन और फोटो के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में Moto X50 Ultra में होल पंच कटआउट के साथ कर्व्ड डिस्प्ले का पता चलता है। उम्मीद है कि Moto X50 Ultra, Motorola Edge 50 Ultra का चीनी वेरिएंट होगा, जो अप्रैल की शुरुआत में यूरोप समेत चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था। यहां हम आपको Moto X50 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर XT2401-2 के साथ TENAA पर देखा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मॉडल नंबर Moto X50 Ultra से जुड़ा होगा। लिस्टिंग में मौजूद फोटो से पता चला है कि स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Ultra जैसा ही दिखेगा। ऐसा लग रहा है कि इसमें सेल्फी शूटर को रखने के लिए टॉप पर एक होल पंच कटआउट के साथ एक कर्व्ड स्क्रीन है। वहीं वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाईं ओर हैं। कथित Moto X50 Ultra फोटो में ऊपरी बाएं कॉर्नर में एक बड़ा रेकटेंगुलर रियर कैमरा आईलैंड नजर आता है। ऐसा लग रहा है कि इसमें एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे होंगे। Moto लोगो को रियर में बीच में रखा गया है।

MySmartPrice ने कथित TENAA लिस्टिंग के कुछ अन्य स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिसमें बताया गया है कि Moto X50 Ultra में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले होगी। यह 8GB, 12GB, 16GB और 18GB RAM और 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। इसमें 3.19GHz पीक फ्रीक्वेंसी वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हो सकता है। यह Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर हो सकता है। कहा जाता है कि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर शामिल है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Moto X50 Ultra में 4,365mAh की बैटरी होने की जानकारी है। डाइमेंशन के मामले में इसकी लंबाई 161 मिमी, चौड़ाई 72.4 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 197 ग्राम हो सकता है। माना जाता है कि Moto X50 Ultra, Motorola Edge 50 Ultra का चीनी वेरिएंट है। Edge 50 Ultra को बीते महीने EUR 999 (लगभग 88,900 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.