Moto G9 की पहली सेल आज, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

मोटो जी9 हैंडसेट को भारत में 11,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Moto G9 को ग्राहक फॉरेस्ट ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 अगस्त 2020 09:28 IST
ख़ास बातें
  • Moto G9 की सेल दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी
  • मोटो जी9 में मौजूद है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • मोटो जी9 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है

Moto G9 की बैटरी 5,000 एमएएच की है

Moto G9 स्मार्टफोन भारत में आज अपनी पहली सेल के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। नया मोटोरोला स्मार्टफोन भारत में पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया है। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ 20 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है। मोटो जी9 स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस प्रदान करता है, जो कि मार्केट में मौजूदा Redmi Note 9 Pro, Samsung Galaxy M21 और Realme 6i स्मार्टफोन को टक्कर देगा। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मोटो जी9 स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले डिज़ाइन और एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है।
 

Moto G9 price in India, sale offer

मोटो जी9 हैंडसेट को भारत में 11,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Moto G9 को ग्राहक फॉरेस्ट ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में खरीद पाएंगे। Moto G9 की सेल आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुरू होने वाली है।
Advertisement

सेल ऑफर्स की बात करें, तो ICICI Bank या फिर Yes Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मोटो जी9 की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। साथ ही यह डिस्काउंट ICICI Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांसजेक्शन के साथ-साथ Yes Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर भी लागू होगा।
 

Moto G9 specifications, features

डुअल-सिम Moto G9 हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ मैक्स विज़न टीएफटी डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। यह क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और मैक्रो लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में आपको एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन में ऑटो स्माइल कैपचर, एचडीआर, फेस ब्यूटी, मैनुअल मोड और RAW फोटो आउटपुट जैसे फीचर्स पहले से कैमरे में मौज़ूद हैं।
Advertisement

स्टोरेज की बात करें तो Moto G9 में 64 जीबी का विकल्प है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और सार सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Moto G9 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 20 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में दो दिन की बैटरी लाइफ देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.21x75.73x9.18 मिलीमीटर है और वज़न 200 ग्राम।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Near-stock Android
  • Good battery life
  • Bad
  • Big and bulky
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.