Moto G86 Power 5G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा के साथ 6720mAh बैटरी से लैस

Motorola अपने आगामी फोन Moto G86 Power 5G पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2025 11:46 IST
ख़ास बातें
  • Moto G86 Power 5G में में 6.67 इंच की pOLED फ्लैट डिस्प्ले होगी।
  • Moto G86 Power 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Moto G86 Power 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट होगा।

Moto G86 Power 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola अपने आगामी फोन Moto G86 Power 5G पर काम कर रहा है। हाल ही में एंड्रॉयड हेडलाइन्स की एक नई रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि Moto G86 Power 5G चार कलर ऑप्शन जैसे कि क्रिसेनेथिमम (पेल रेड), कॉस्मिक स्काई (लैवेंडर), गोल्डन कायप्रेस (ऑलिव ग्रीन) और स्पेलबाउंड (ब्लू ग्रे) में उपलब्ध होगा। प्रत्येक वर्जन में एक अलग ब्लैक टेक्सचर है। स्पेलबाउंड मॉडल में इको लैदर है, जबकि अन्य में कॉस्मिक स्काई रिसेंबलिंग फेब्रिक के साथ टेक्सचर प्लास्टिक है। आइए Moto G86 Power 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Moto G86 Power 5G Specifications (Expected)


Moto G86 Power 5G फोन काफी हद Moto G86 जैसा दिख रहा है, लेकिन बड़ी बैटरी के चलते थोड़ा मोटा और हैवी है। इसमें 6.67 इंच की pOLED फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 2712 x 1220 रेजोल्यूशन और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें एक फ्लैट फ्रेम, एक फ्लैट बैकप्लेट और बाएं कॉर्नर में एक सीमलेस कैमरा आइलैंड है। पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर हैं और टॉप पर डॉल्बी एटमॉस ब्रांडिंग है। फ्रंट में एक छोटा पंच-होल कैमरा और स्लिम बेजेल्स हैं। Moto G86 Power 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB और 12GB RAM है, जिसके साथ 128GB या 256GB स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड 15 पर काम करेगा। कंपनी दो साल के ओएस अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आएगा।

कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप की बता करें तो इस फोन के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYTIA 600 और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल कै मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 6,720mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 161.21 मिमी, चौड़ाई 74.74 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और 198 ग्राम है।
Advertisement

धूल और पानी से रहेगा सुरक्षित
फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग है। यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। इस फोन में डॉल्बी एटम्स के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.4 और ड्यूल सिम सपोर्ट शामिल है। Motorola ने अभी तक Moto G86 Power 5G के लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है। इस बीच Moto G86 5G के स्पेसिफिकेशन और रेंडर सामने आए हैं, जिससे पता चलता है कि स्टैंडर्ड और पावर दोनों मॉडल एक साथ लॉन्च हो सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.