50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, Snapdragon 695 5G SoC के साथ Moto G82 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिप है, जिसे 6GB LPDDR4x रैम के साथ पेअर किया गया है। 

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 14 मई 2022 11:04 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन में IP52 रेटिंग है जो कि धूल और पानी से बचाव करती है
  • डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल माइक्रोफोन दिया गया है
  • इसकी स्क्रीन लो-ब्लू लाइट के लिए भी SGS सर्टिफाइड है

Moto G82 5G में सिंगल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है जिसकी कीमत  EUR 329.99 (लगभग 26,500 रुपये) है।

Moto G82 5G को यूरोप में लॉन्च किया गया है। G सीरीज का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें डुअल स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।  Moto G82 5G फोन Snapdragon 695 5G SoC से लैस है जिसे  6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और Google Assistant का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 30W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 
 

Moto G82 5G price, availability

Moto G82 5G में सिंगल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है जिसकी कीमत  EUR 329.99 (लगभग 26,500 रुपये) है। यह मीटिओराइट ग्रे और व्हाइट लिली कलर्स में आता है। कंपनी ने कहा है कि नया मोटोरोला स्मार्टफोन जल्द ही भारत, एशिया, लेटिन अमेरिका और मिडल ईस्ट सहित चुनिंदा मार्केट्स में आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जाएगा। 
Advertisement
 

Moto G82 5G specifications

Moto G82 5G डुअल नैनो सिम फोन है जो Android 12 पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और 402ppi की पिक्सल डेंसिटी है। डिस्प्ले में 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमेट कवरेज है। स्क्रीन लो-ब्लू लाइट के लिए भी SGS सर्टिफाइड है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिप है, जिसे 6GB LPDDR4x रैम के साथ पेअर किया गया है। 

Moto G82 5G में सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। कैमरा सेटअप में f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट भी है। सेकंडरी लेंस f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर है और यह 118-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू देता है। तीसरे लेंस के तौर पर f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर फोन में दिया गया है। कैमरा में बर्स्ट शॉट, एआर स्टिकर्स, पोर्ट्रेट मोड, नाइट विजन, लाइव फोटो और पैनोरमा सहित कई कैमरा मोड आपको मिलेंगे। सेल्फी के लिए Moto G82 5G में फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है, जिसमें f/2.2 अपर्चर है।
Advertisement


नए Moto G82 5G में 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से (1TB तक) बढ़ाया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth v5.1, GPS, A-GPS, LTEPP, SUPL, GLONASS, Galileo, 3.5mm हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है। सेंसर्स में एक्सिलरोमीटर, जायरोस्कोप, ई-कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर का सपोर्ट है। 
Advertisement

Moto G82 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में IP52 रेटिंग है जो कि धूल और पानी में फोन को खराब होने से बचाता है। डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल माइक्रोफोन और डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं। इसके डाइमेंशन 160.89 x 7.99 x 74.46 mm और वजन 173 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp pOLED display
  • Loud stereo speakers
  • 30W fast charging
  • Clean UI
  • Bad
  • Average video recording performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.