50MP कैमरा और 33W Turbo Power चार्जर के साथ Moto G71 5G भारत में लॉन्च, ये है प्राइस...

Moto G71 5G की कीमत भारत में 18,999 रुपये है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन Arctic Blue और Neptune Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इस फोन की सेल Flipkart के जरिए 19 जनवरी से शुरू होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 जनवरी 2022 13:53 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Moto G71 की सेल Flipkart पर होगी शुरू
  • मोटो जी71 5जी में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Moto G71 5G स्मार्टफोन को आज सोमवार को भारत में Motorola के लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसके अलावा, इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मौजूद है। मोटोरोला मोटो जी71 5जी स्मार्टफोन को यूरोप में Moto G200, Moto G51, Moto G41 और Moto G31 स्मार्टफोन के साथ नवंबर महीने में पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की टक्कर भारतीय मार्केट में Redmi Note 11T 5G, Realme 8S 5G, Narzo 30 5G और iQoo Z3 जैसे स्मार्टफोन्स से होगी।
 

Moto G71 5G price in India, availability

Moto G71 5G की कीमत भारत में 18,999 रुपये है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन Arctic Blue और Neptune Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इस फोन की सेल Flipkart के जरिए 19 जनवरी से शुरू होगी।

बता दें, Moto G71 5G स्मार्टफोन की कीमत यूरोप में EUR 299.99 (लगभग 25,200 रुपये) से शुरू होती थी।
 

Moto G71 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटो जी71 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित My UX पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) मैक्स विज़न एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी71 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन की स्टोरेज 1288 जीबी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
Advertisement

मोटो जी71 5जी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसमें 33W Turbo Power चार्जर के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है, जो कि इसे वाटर रसिस्टेंट बनाता है। फोन में डॉल्बी अटॉमस ऑडियो सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 161.19x73.87x8.49mm और भार 179 ग्राम है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Clean, near-stock Android UI
  • 33W fast charging
  • Bad
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.