Moto G7 की तस्वीरें लीक, वाटरड्रॉप डिस्प्ले और दो रियर कैमरे की मिली झलक

अब एक फोन की तस्वीरें सामने आईं हैं जो कथित तौर पर Moto G7 की बताई जा रही हैं। लीक हुई तस्वीरों में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, डुअल कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक मिली है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अगस्त 2018 14:49 IST
ख़ास बातें
  • Moto G7 की वास्तविक तस्वीरें वीबो पर लीक हुई हैं
  • Moto G7 में डुअल सिम स्लॉट है
  • स्पेसिफिकेशन Moto G6 Plus से काफी मेल खाते हैं

Moto G7 की लीक हुई तस्वीरें

Moto G6 को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। अब एक फोन की तस्वीरें सामने आईं हैं जो कथित तौर पर Moto G7 की बताई जा रही हैं। लीक हुई तस्वीरों में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, डुअल कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक मिली है। डिवाइस की स्क्रीन तो इशारा मोटो जी6 प्लस की ओर करती है। लेकिन इस स्मार्टफोन को पहले ही ब्राज़ील में लॉन्च किया जा चुका है और जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। पर यह इसमें नॉच नहीं है।

Moto G7 की वास्तविक तस्वीरें वीबो पर लीक हुई हैं। इसके बारे में सबसे पहले जानकारी चीनी साइट सोहू ने दी। टिप्सटर ने जानकारी दी है कि फोन की तस्वीरें मोटोरोला कंपनी के कर्मचारियों से हासिल की गई हैं। यह फोन टेस्टिंग के लिए है। ऐसे में यह आखिरी डिज़ाइन नहीं माना जा सकता। ज़्यादातर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अब हर 6 महीने में अपने पिटारे से नया फोन निकालती हैं। ऐसे में मोटोरोला की स्वामित्व वाली लेनोवो कैसे पीछे रहे। लीक हुई तस्वीरें ग्लॉसी बैक और पिछले हिस्से पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर की पुष्टि करती हैं। सेंसर में ही मोटोरोला का लोगो है। पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे हैं। कैमरे की प्रोटेक्शन के लिए सर्कुलर रिंग का इस्तेमाल हुआ है। फ्रंट में सिर्फ डिस्प्ले है। स्क्रीन के दोनों तरफ कोई बेज़ल नहीं है। डिस्प्ले में ऑनस्क्रीन बटन भी नज़र आ रहे हैं।

सोहू की रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G7 में डुअल सिम स्लॉट है। स्पेसिफिकेशन Moto G6 Plus से काफी मेल खाते हैं। इसका मतलब है कि पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप होना चाहिए। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा और 3200 एमएएच की बैटरी टर्बो चार्ज सपोर्ट के साथ। इसके अलावा स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर होगा। फिलहाल, इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto, Moto G7

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.