Moto G7 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto G7 से जल्द पर्दा उठ सकता है। मोटो जी7 के आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन के बारे में धीरे-धीरे जानकारियां सामने आने लगी हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 16 नवंबर 2018 10:22 IST
ख़ास बातें
  • US FCC सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ मोटो जी7
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Moto G7
  • 6.4 इंच डिस्प्ले हो सकता है मोटो जी7 में

Photo Credit: OnLeaks/ MySmartPrice

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto G7 से जल्द पर्दा उठ सकता है। मोटो जी7 के आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन के बारे में धीरे-धीरे जानकारियां सामने आने लगी हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला जल्द Moto G7 को लॉन्च कर सकती है। मोटो जी7 को अमेरिका की फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन साइट पर स्पॉट किया गया है। साइट पर लिस्टिंग से मुताबिक, Moto G7 से संबंधित कई अहम जानकारी सामन आई हैं।

कुछ समय पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G7 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले, वायरलैस चार्जिंग, 6.4 इंच डिस्प्ले हो सकता है। फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन साइट पर Motorola स्मार्टफोन की आईडी IHDT56XN3 और IHDT56XR3 लिखी नजर आ रही है जो क्रमश: मॉडल नंबर XT1952-2 और XT1965-3 की है। हालांकि, अभी लिस्टिंग से फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि मोटो जी7 के दो अलग वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं।
 

Photo Credit: FCC


जापान, ऑस्ट्रेलिया समेत चुनिदां देशों में मोटो जी7 का मॉडल नंबर 1965-3 लॉन्च किया जा सकता है जो स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए  Moto G7 में स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट, 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं भारत में XT 1965-4 मॉडल नंबर को लॉन्च किया जा सकता है। एफसीसी लिस्टिंग को सबसे पहले 91Mobiles ने स्पॉट किया है।

पुरानी रिपोर्ट में Moto G7 के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए गए थे। पता चला था कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6.4 इंच डिस्प्ले 1080x2340 पिक्सल) से लैस होगा। यह स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएगा।  इसके अलावा हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का सेंसर हैंडसेट का हिस्सा होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच बैटरी हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G7, Moto G7 Specifications, Motorola, Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.