Snapdragon 480+ प्रोसेसर के साथ Moto G51 5G भारत में दिसंबर में होगा लॉन्च!

रिपोर्ट के अनुसार, मोटो जी51 5जी फोन भारत में दिसंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में पहला स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर दिया जा सकता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 18:31 IST
ख़ास बातें
  • Moto G51 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • मोटो जी51 5जी फोन नवंबर में यूरोप में हो चुका है लॉन्च
  • स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन
Motorola Moto G51 स्मार्टफोन को हाल ही में यूरोप में Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया था, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट शामिल है। नई लीक से संकेत मिले हैं कि Motorola इस स्मार्टफोन को दिसंबर महीने में स्नैपड्रैगन 480 प्लस के पहले फोन के तौर पर भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, फिलहाल लॉन्च तारीख की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। मोटो जी51 फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन को 18 नवंबर को Moto G31, Moto, G41, Moto G71 और Moto G200 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जा चुका है।  

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Moto G51 5G फोन भारत में दिसंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में पहला स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर दिया जा सकता है।

स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर Snapdragon 480 प्रोसेसर का सक्सेसर होगा। इसमें ऑक्टा-कोर Kryo 460 CPU के साथ 2.2GHz की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड मिलती है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इस प्रोसेसर में Adreno 619 जीपीयू, Hexagon 686 प्रोसेसर, Snapdragon X51 5G Modem-RF System और FastConnect 6200 System आदि शामिल है।

Moto G51 की कीमत यूरोप में EUR 229.99 (लगभग 19,300 रुपये) है। इसे भारत, लैटिन अमेरिका और मिडल-ईस्ट जैसी चुनिंदा मार्केट्स में भी खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement
 

Moto G51 specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मोटो जी51 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी51 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, इसकी बैटरी 5,000 की है, जिसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी5 और वाई-फाई दिया गया है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp 120Hz display
  • IP52 rating
  • Near-stock Android software
  • No bloatware or third-party apps
  • Bad
  • Average low light camera performance
  • Bulky and heavy
  • Gaming performance is not up to the mark
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.