5,000mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाले Moto G35 की कीमत होगी 10 हजार से कम! Moto G34 से होगा सस्ता

Motorola भारतीय बाजार में 10 दिसंबर को अपना नया बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन Moto G35 लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2024 20:34 IST
ख़ास बातें
  • Moto G35 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले होगी।
  • मोटो जी35 के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • Moto G35 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Moto G35 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी दिया गया है।

Photo Credit: Motorola

Motorola भारतीय बाजार में 10 दिसंबर को अपना नया बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन Moto G35 लॉन्च करने वाला है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर माइक्रोसाइट के जरिए Moto G35 की प्राइस लिमिट सामने आ गई है, जिससे यह पता चला है कि भारतीय यूजर्स को क्या कुछ मिल सकता है। यहां हम आपको Moto G35 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G35 Price, Availability


Flipkart लिस्टिंग के अनुसार, भारत में Moto G35 5G की कीमत 10 हजार रुपये से कम होने की उम्मीद है, जो बीते साल आए Moto G34 5G की 10,999 रुपये की कीमत से कम है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह प्राइस लिमिट फोन को एक किफायती ऑप्शन के तौर पर पेश करती है। आपको बता दें कि Moto G35 5G के ग्लोबल वेरिएंट (4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल) की कीमत EUR 199 (लगभग 17,700 रुपये) थी।


Moto G35 Specifications


Moto G35 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले होगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह Moto G34 में मिलने वाली HD+ डिस्प्ले से काफी सुधार है। ग्लोबल वर्जन भी 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। Moto G35 में Unisoc T760 SoC प्रोसेसर मिलेगा जो कि पिछले मॉडल में दिए गए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट की जगह लेगा। Moto G35 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 20W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो मोटो जी35 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। G35 एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। मोटोरोला ने एक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 2 साल के सिक्योरिटी पैच प्रदान करने का दावा किया है। मोटोरोला का आगामी फोन 3 कलर ऑप्शन ब्लैक, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern design
  • Good CPU performance, optimised UI
  • 5G connectivity at a low price
  • Reliable primary camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Slow charging speed
  • Short software support window
  • Automatic bloatware downloads (uninstallable)
  • Crucial display brightness toggle hidden in settings
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.