50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से लैस Moto G32 लॉन्च, कम कीमत में फीचर्स हैं बेमिसाल

कीमत की बात की जाए तो Moto G32 के 4G RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की चुनिंदा यूरोपीयन बाजारों में कीमत EUR 209.99 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 17,000 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जुलाई 2022 13:55 IST
ख़ास बातें
  • Moto G23 में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G23 में Adreno 610 GPU के साथ Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर है।
  • Moto G32 के 4G RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 17,000 रुपये है।

Moto G32 में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने गुरुवार को मार्केट में नया मिड रेंज स्मार्टफोन Moto G32 पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos से लैस इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 680 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और साथ में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Motorola ने इस स्मार्टफोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
 

Moto G32 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Moto G32 के 4G RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की चुनिंदा यूरोपीयन बाजारों में कीमत EUR 209.99 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 17,000 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Mineral Gray और Satin Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। मोटोरोला जल्द ही इस स्मार्टफोन को लैटिन अमेरिकी और भारतीय बाजारों में भी पेश करेगा।
 

Moto G32 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Moto G32 में 6.5 इंच की फुल एचडी+ LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। प्रोसेसर की बात की जाए तो Moto G23 में Adreno 610 GPU के साथ Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाई जा सकती है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.4  अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर काम करता है। सेफ्टी के लिए इसमें फेस अनलॉक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 161.78 mm, चौड़ाई 73.84 mm, मोटाई 8.49 mm और वजन 184 किलो है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें USB टाइप सी पोर्ट, 3.5mm हेडसेट जैक, ड्यूल स्टीरियरो स्पीकर्स, ड्यूल माइक्रोफोन, ड्यूल बेंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.2 और NFC टेक्नोलॉजी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G32, Moto G32 specifications, Motorola Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.