Moto G24 Power, Moto G34 के लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक, 50MP कैमरा, कर्व्ड डिस्प्ले से लैस होंगे फोन!

Moto G24 Power और Moto G34 के कथित रेंडर्स सामने आए हैं जिसमें फोन के डिजाइन से पर्दा उठाया गया है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2023 15:10 IST
ख़ास बातें
  • Moto G24 Power को सिल्वर और डार्क ब्लू शेड्स में देखा जा सकता है।
  • Moto G34 को डार्क ब्लू और लाइट ब्लू कलर्स में देखा जा सकता है।
  • दोनों ही फोन में डिस्प्ले पंच होल डिजाइन के साथ देखा जा सकता है।

Moto G24 Power और Moto G34 के कथित रेंडर्स सामने आए हैं जिसमें फोन के डिजाइन से पर्दा उठाया गया है।

Motorola लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर Moto G24 Power और Moto G34 को जल्द लॉन्च कर सकती है। कंपनी की अधिकारिक घोषणा से पहले ही फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं जिसमें इनके डिजाइन का पता चलता है। रेंडर्स में फोन का रियर कैमरा देखा जा सकता है और डिस्प्ले में पंच होल डिजाइन नजर आ रहा है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का बताया गया है जिसके साथ में एक और लेंस नजर आ रहा है। फोन में कर्व्ड किनारे वाला डिस्प्ले और 3.5mm हेडफोन जैक भी बताया गया है। फोन Moto G23 और Moto G32 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होंगे। 

Moto G24 Power और Moto G34 के कथित रेंडर्स सामने आए हैं जिसमें फोन के डिजाइन से पर्दा उठाया गया है। MSP की रिपोर्ट के अनुसार, Moto G24 Power को सिल्वर और डार्क ब्लू शेड्स में देखा जा सकता है। जबकि Moto G34 को डार्क ब्लू और लाइट ब्लू कलर्स में देखा जा सकता है। दोनों ही फोन में डिस्प्ले पंच होल डिजाइन के साथ देखा जा सकता है। रियर पैनल पर ग्लॉसी फिनिश नजर आ रहा है। फोन के वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को लेफ्ट साइड में प्लेस किया गया है। सिम कार्ड को राइट स्पाइन पर जगह मिली है। 

रेंडर्स में फोन के अंदर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा देखा जा सकता है। जिसके साथ में LED फ्लैश भी है। सेकंडरी सेंसर के डिटेल्स यहां नहीं पता चलते हैं। Moto G24 Power में 3.5mm का हेडफोन जैक फोन के टॉप पर दिखाई दे रहा है। वहीं Moto G34 में यह बॉटम में नजर आ रहा है। यहां पर टाइप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल भी देखा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी का लोगो भी रियर में मौजूद है। डिजाइन में डिस्प्ले के साइड में पतले बेजल, जबकि ऊपर और नीचे की तरफ मोटे बेजल देखने को मिल सकते हैं। 

Moto G24 Power को Moto G23 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है जो कि कंपनी ने जनवरी में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए EUR 229,99 (लगभग 20,500 रुपये) में लॉन्च किया था। Moto G32 को मोटोरोला ने मार्च में लॉन्च किया था जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल 11,999 रुपये में पेश किया गया था। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.