50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Moto G22 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Moto G22 एक डुअल नैनो सिम फोन है जो एंड्रॉयड 12 आधारित MyUX पर चलता है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 4 मार्च 2022 15:50 IST
ख़ास बातें
  • Moto G22 की डिस्प्ले में MaxVision टेक्नोलॉजी है।
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसमें f/1.8 अपर्चर लेंस है।
  • फोन में PowerVR GE8320 GPU दिया गया है।

Moto G22 की कीमत 169.99 यूरो (लगभग 14,270 रुपये) है जिसमें इसका सिंगल 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट आता है।

Moto G22 को यूरोप में मोटोरोला ने चुपचाप लॉन्च कर दिया है। बीते दिन लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने पॉकेट फ्रेंडली फोन का ऑप्शन दिया है। मोटो जी22 में मीडियाटेक हीलियो जी37 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ PowerVR GE8320 GPU और 4 जीबी रैम की पेअरिंग की गई है। फोन में 6.5 इंच की एचडीप्लस मैक्सविजन (MaxVision) एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। मोटोरोला के इस फोन में रियर में क्वाड कैमरा सेटअप है जिसका प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 
 

Moto G22 price, availability

Moto G22 की कीमत 169.99 यूरो (लगभग 14,270 रुपये) है जिसमें इसका सिंगल 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। अभी यह यूरोप की चुनिंदा मार्केट्स में खरीद के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने कहा है कि जल्द ही यह भारत, एशिया, लेटिन अमेरिका और मिडल ईस्ट में भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने फोन को तीन कलर वेरिएंट्स- कॉसमिक ब्लू, आइसबर्ग ब्लू और पर्ल व्हाइट में लॉन्च किया है। 
Advertisement
 

Moto G22 specifications, features

Moto G22 एक डुअल नैनो सिम फोन है जो एंड्रॉयड 12 आधारित MyUX पर चलता है। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसमें MaxVision टेक्नोलॉजी है और पैनल LCD से बना है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज का है और पिक्सल डेंसिटी 268ppi है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G37 चिपसेट मिलता है जिसे 4 जीबी रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज 1TB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन में PowerVR GE8320 GPU दिया गया है। 

कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो फोन का रियर पैनल क्वाड कैमरा से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसमें f/1.8 अपर्चर लेंस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर है और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ है। चौथे सेंसर के तौर पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा इसमें मिल जाता है जिसे होल-पंच कटआउट में फिट किया गया है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ v5, NFC, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेशिअल रिकग्निशन, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, एक्सिलरोमीटर, जायरोस्कोप, ई-कम्पास, जीपीएस, ए-जीपीएस आदि सेंसर मिल जाते हैं। मोटो जी22 में 5,000mAh बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। हालांकि, बॉक्स में केवल 10W चार्जर मिलता है। यह वॉटर रसिस्टेंट डिजाइन के साथ आता है। फोन के डायमेंशन 163.95x74.94x8.49mm और वजन 185 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design
  • Lean software, promised security updates
  • Good battery life, 20W charger bundled
  • 90Hz display
  • Bad
  • Poor overall performance
  • Average video recording, low-light camera performance
  • Biometric authentication is sluggish
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी37

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  7. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  8. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  9. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.