मोटो जी टर्बो एडिशन इस हफ्ते हो सकता है भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2015 12:18 IST
मोटोरोला इस हफ्ते के अंत तक भारत में अपना मोटो जी टर्बो एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस संबंध में टीज़र जारी किया है। कंपनी के ट्विटर हैंडल से जारी किए गए टीज़र बुधवार को हैंडसेट लॉन्च की ओर इशारा करते हैं।

मोटोरोला इंडिया ने सोमवार को ट्वीट किया, ''पावर अप एंड गेट रेडी फॉर #TurboMode! 3 डेज़ टू गो फॉर मोटो जी टर्बो एडिशन। कमिंग सून!"। वींकेड के दौरान भी कंपनी ने इस हैंडसेट को लेकर कई टीज़र जारी किए थे। कंपनी ने लॉन्च इवेंट का टीज़र शनिवार से जारी करना शुरू किया था। इसके बाद रविवार को ट्वीट किया गया जिसमें तीन के अंदर हैंडसेट को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी गई थी। ऐसे में बुधवार को लॉन्च इवेंट की संभावना ज्यादा प्रबल है और हालांकि सोमवार के ट्वीट गुरुवार को लॉन्च की ओर इशारा कर रहे हैं।
Advertisement

मोटोरोला ने पिछले महीने मैक्सिको में अपने मोटो जी स्मार्टफोन का नया वेरिएंट मोटो जी टर्बो एडिशन लॉन्च किया था। इस वेरिएंट में टर्बो एडिशन की मजबूती, आईपी67 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा।

मोटोरोला मोटो जी टर्बो एडिशन एक डुअल-सिम (माइक्रो-सिम कार्ड) फोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की कोटिंग मौजूद है। स्मार्टफोन में 64 बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू दिया गया है और मल्टी-टास्किंग को आसान बनाएगा 2 जीबी का रैम।
Advertisement

मोटोरोला मोटो जी टर्बो एडिशन 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में एफ/2.0 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एफ/2.2 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

मोटो जी टर्बो एडिशन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन (2.4 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ 4.0 एलई, 3जी, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। यह हैंडसेट भी आईपी67 सर्टिफाइड है, यानी यह वाटर रेसिसटेंट है। स्मार्टफोन में 2470 एमएएच की बैटरी है और यह मोटोरोला टर्बो पावर क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

इस हैंडसेट को मैक्सिको को 283 डॉलर (करीब 18,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.