Moto G Stylus और Moto G 5G 2023 हुए लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ कम दाम में धांसू फीचर्स

Moto G 5G (2023) में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 मई 2023 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Moto G Stylus (2023) की कीमत $200 (लगभग 16,364 रुपये) है।
  • Moto G Stylus (2023) में 6.5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Moto G 5G (2023) में 6.5 इंच की डिस्प्ले है।

Moto G Stylus 2023 में 6.5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने हाल ही में एक इवेंट में Motorola Edge+ 2023, Watch 70 और Watch 200 के साथ दो बजट स्मार्टफोन भी यूएस मार्केट में पेश किए गए हैं। Motorola द्वारा हाल ही में लाए गए स्मार्टफोन्स में Moto G 5G (2023) और Moto G Stylus (2023) शामिल हैं। यहां हम आपको Moto G 5G (2023) और Moto G Stylus (2023) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Moto G 5G (2023) और Moto G Stylus (2023) की कीमत और उपलब्धता


Moto G 5G (2023) को 25 मई को जारी किया जाएगा और इसकी कीमत 250 डॉलर (लगभग 20,456 रुपये) होगी। यह फोन Motorola.com, Best Buy और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बाद में फोन चुनिंदा रिटेलर्स के जरिए कनाडा में भी उपलब्ध होगा। Moto G Stylus (2023) की कीमत $200 (लगभग 16,364 रुपये) है। यह फोन 5 मई से Motorola.com और Amazon.com के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 
 

Moto G Stylus (2023) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Moto G Stylus (2023) में 6.5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 90Hz है। Moto G Stylus में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड My UX पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए Moto G Stylus में 50MP का पहला कैमरा और 2MP का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

Moto G 5G (2023) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Moto G 5G (2023) में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Moto G 5G (2023) में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। Moto G 5G में ऑक्टा कोर Snapdragon 480+ दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में सेफ्टी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। यह फोन 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी से लैस है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.