Moto E7 Plus भारत में 23 सितंबर को होगा लॉन्च, ये होंगी खासियतें

Motorola India के ट्विटर अकाउंट द्वारा साझा किए गए लेटेस्ट टीज़र पोस्टर से पता चलता है कि Moto E7 Plus भारत में 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 सितंबर 2020 13:06 IST
ख़ास बातें
  • Moto E7 Plus भारत में 23 सितंबर को देने वाला है दस्तक
  • 48-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है फोन
  • ब्राज़ील में 5,000mAh बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ हो चुका है लॉन्च

Moto E7 Plus में 48-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है

Moto E7 Plus स्मार्टफोन भारत में 23 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। इसकी पुष्टि कंपनी ने ट्विटर के जरिए की है। इसके अलावा Flipkart ने भी फोन को टीज़ करने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर एक टीज़र पेज बनाया है, जो इसकी ऑनलाइन उपलब्धता की पुष्टि करता है। मोटोरोला ने बुधवार को मोटो ई7 प्लस को टीज़ किया था, जिससे इसके भारत में एंट्री मारने की पुष्टि हुई थी और अब लेटेस्ट ट्वीट के जरिए यह साफ हो गया है कि फोन अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रहा है। याद दिला दें कि यह स्मार्टफोन पिछले हफ्ते ब्राज़ील में पेश किया गया था। फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन डुअल रियर कैमरा, वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और 5,000 एमएएच बैटरी हैं। Motorola E7 Plus ग्रेडिएंट बैक फिनिश के साथ आता है।

Motorola India के ट्विटर अकाउंट द्वारा साझा किए गए लेटेस्ट टीज़र पोस्टर से पता चलता है कि Moto E7 Plus भारत में 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा फोन को लेकर Flipkart ने एक माइक्रोसाइट भी बनाई है, जिससे पता चलता है कि ग्राहक इस फोन को ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। हालांकि, ट्वीट और टीज़र पेज पर फोन के किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन जैसा कि हमने बताया कि पिछले हफ्ते Moto E7 Plus को ब्राज़ील में पेश किया जा चुका है, इसलिए हम इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी रखते हैं।
Advertisement
 
 

Moto E7 Plus price in India (expected)

मोटो ई7 प्लस की भारत में कीमत क्या होगी, इसको लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन यदि हम अंदाज़ा लगाए तो इसकी काफी संभावना है कि कंपनी Moto E7 Plus को ब्राज़ील की कीमत के आसपास लॉन्च करे। ब्राज़ील में फोन को 149 यूरो (लगभग 13,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की है। भारत में फोन इसी कॉन्फिगरेशन में लाया जाएगा या इसके और भी कॉन्फिगरेशन होंगे, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है।
 

Moto E7 Plus specifications

फोन के ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो मोटो ई7 प्लस फोन हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट (नैनो) को सपोर्ट करता है, और यह एंड्रॉयड 10 पर चलता है। फोन में 6.5-इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जो कि वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ स्थित है। इसके अलावा, यह फोन और यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है, इसके साथ 4 जीबी रैम और Adreno 610 GPU मौजूद है। वहीं, फोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें, तो मोटो ई7 प्लस फोन में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फोन का सेकेंडरी कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Moto E7 Plus में 5,000 एमएएच की बैटरी, 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, ब्लूटूथ वी5, Wi-Fi 802.11 b/g/n, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स शामिल हैं। फोन का माप 165.2x75.7x9.2एमएम और वज़न 200 ग्राम है। इसके अलावा फोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Capable processor
  • Good battery life
  • Solid build quality
  • Clean UI
  • Bad
  • Slow charging
  • Micro-USB port
  • No video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.