50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ सस्ते फोन Moto E15, Moto G05 हुए लॉन्च, जानें डिटेल

दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2024 08:58 IST
ख़ास बातें
  • Moto E15 में रियर में 32MP का मेन कैमरा दिया गया है।
  • Moto G05 में रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है।
  • साउंड के लिए फोन में Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है।

Moto E15, Moto G05 बजट स्मार्टफोन्स में कंपनी ने 90Hz डिस्प्ले दिया है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने अपने स्मार्टफोन लाइनअप में दो नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये फोन Moto E15 और Moto G05 के नाम से लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स में कंपनी ने परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और यूजर फ्रेंडली डिजाइन पर फोकस किया है। फोन में 90Hz डिस्प्ले दिया गया है। इनमें रियर में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। साथ ही डिवाइसेज में IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। आइए इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
 

Moto E15, Moto G05 price

Moto E15, Moto G05 बजट स्मार्टफोन्स को कंपनी ने यूरोप, मध्य पूर्व, लेटिन अमेरिका, और एशिया पेसिफिक जैसे मार्केट्स में लॉन्च किया है। इनकी कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। 
Advertisement
 

Moto E15, Moto G05 specifications

Moto E15 कंपनी का बेहद अफॉर्डेबल फोन है जिसमें 2GB रैम मिलती है और 64GB स्टोरेज दी गई है। फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। 

Moto G05 में थोड़े बेहतर कंफिग्रेशन दिए गए हैं। फोन में 4GB रैम, 64GB स्टोरेज मिलती है। इसमें कंपनी ने 128GB स्टोरेज वेरिएंट का विकल्प भी दिया है। स्टोरेज को 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। 
Advertisement
 

Display

दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इनमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 
 

Processor, Battery

प्रोसेसिंग की बात करें तो दोनों फोन में MediaTek Helio G81-Ultra चिपसेट दिया गया है। बैटरी में भी समानता है। इनमें 5200mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी ने साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। 
 

Camera

Moto E15 में रियर में 32MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 
Advertisement

वहीं, Moto G05 में रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इस फोन में भी फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिल जाता है। 

साउंड के लिए फोन में Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। दोनों फोन में IP54 रेटिंग मिलती है। इनके डाइमेंशन भी लगभग एक जैसे हैं जो कि 165.67 x 75.98 x 8.17mm में दिए गए हैं। डिवाइस का वजन 188.8 ग्राम बताया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.