Moto E14 में होगी 5000mAh बैटरी, 20W चार्जिंग, TDRA सर्टिफिकेशन में दिखा फोन

Motorola के Moto E14 फोन को लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2024 11:26 IST
ख़ास बातें
  • फोन UAE के TDRA सर्टिफिकेशन में नजर आया है।
  • डिवाइस को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है।
  • लिस्टिंग में पता चलता है कि फोन में 4,850mAh बैटरी है।

Moto E13 को कंपनी ने पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया था।

Photo Credit: Motorola

Moto E14 स्मार्टफोन Motorola की M सीरीज में अगला एडिशन होगा जो कि Moto E13 का सक्सेसर है। Moto E13 को कंपनी ने पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया था। अब Moto E14 के जल्द लॉन्च की खबर आ रही है। फोन को दो सर्टिफिकेशंस में स्पॉट किया गया है। यहां पर इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी पता चलता है। मसलन, Moto E14 में 5000mAh बैटरी होगी, साथ में 20W चार्जर का भी पता चला है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Motorola के Moto E14 फोन को लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। फोन UAE के TDRA सर्टिफिकेशन में नजर आया है। इससे पता चलता है कि अरब देश में कंपनी इसे जल्द लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा MSP की रिपोर्ट कहती है कि डिवाइस को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है। यहां पर फोन मॉडल नम्बर XT-2421-14 के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में पता चलता है कि फोन में 4,850mAh बैटरी है जिसे कंपनी 5000mAh कैपिसिटी के रूप में घोषित कर सकती है। फोन को 10W, 15W, और 20W एडेप्टर के साथ टेस्ट किया गया है। कहा जा सकता है कि इसमें 20W फास्ट चार्जिंग फीचर होगा। 

हमेशा की तरह कंपनी E सीरीज के इस फोन को भी बजट डिवाइस के रूप में पेश कर सकती है। फोन को लेकर अभी बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हो सकता है कि कंपनी जल्द ही इसके अधिकारिक लॉन्च को कंफर्म कर सकती है। स्पेसिफिकेशंस जाहिर तौर पर Moto E13 से अपग्रेडेड होंगे। 

Moto E13 में 6.5 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह फोन ऑक्टाकोर Unisoc T606 SoC के साथ Mali-G57 MP1 GPU से लैस है। इस फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 13 (Go edition) पर रन करता है। 
Advertisement

Moto E13 में 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डाइमेंशन के लिए इस मोटोरोला फोन की लंबाई 164.19 mm, 74.95 mm, 8.47mm और वजन 179.5 ग्राम है। फोन को IP52 रेटिंग दी गई है जो कि डस्ट और पानी से बचाव करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 2.4GHz और 5GHz ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 वायरलेस कनेक्टिविटी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic design, IP52 rating
  • Decent performance (4GB variant)
  • Big battery, USB Type-C port
  • Dual-band Wi-Fi is a bonus
  • Good software features
  • Bad
  • Weak camera performance
  • Average quality display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1,600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.