भारत में मोबाइल फोन उत्पादन 10 करोड़ के स्तर पर पहुंचा

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 1 फरवरी 2016 10:55 IST
दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत में मोबाइल फोन उत्पादन 10 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया और प्रमुख कंपनियां देश में विनिर्माण केंद्र स्थापित कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दिसंबर के दौरान भारत में इलेक्ट्रानिक विनिर्माण में 1.14 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ। करीब 15 नए मोबाइल संयंत्रों की स्थापना हो रही है।’’ प्रसाद ने ग्लोबल बिजनेस समिट में कहा, ‘‘इससे पहले 2014 में 6.8 करोड़ मोबाइल फोन का विनिर्माण किया था और अब 10 करोड़ विनिर्माण हो रहा है।’’
Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत में स्मार्टफोन की बिक्री भी दिसंबर 2015 के अंत तक 10 करोड़ रपये के स्तर पर पहुंच गई थी।

प्रसाद ने कहा, ‘‘शीर्ष भारतीय कंपनियों के अलावा पैनासोनिक, मित्सुबिशी, निडेक, सैमसंग, बॉश, जबील, फ्लेक्स्ट्रानिक्स, कांटीनेंटल समेत सभी प्रमुख कंपनियां भारत में कारोबार कर रही हैं।’’
Advertisement

भारतीय सेल्यूलर संघ के संस्थापक और अध्यक्ष पंकज मोहिंद्रू ने कहा कि मूल्य के लिहाज से देश में चालू वित्त वर्ष के दौरान पिछले साल मुकाबले मोबाइल फोन उत्पादन 95 प्रतिशत बढ़ा है।
Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने देश में मोबाइल फोन उत्पादन बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास किए हैं। नए निवेश से देश में 30,000 नए रोजगार पैदा हुए हैं और राज्य सरकारों ने ये निवेश आकर्षित करने के लिए रुचि जाहिर की है।’’

प्रसाद ने कहा कि देश में इंटरनेट का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है और मोबाइल फोन के जरिए होने वाले प्रसार को मिलाकर साल भर में 10 करोड़ अधिक बढ़कर 40 करोड़ हो गई है।
Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘भगवान के आशीर्वाद से मुझे भरोसा है कि इस वृद्धि दर के साथ हम 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेंगे।’’
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.