कोई भी रिकॉर्ड कर सकता है आपकी कॉल, पढ़ सकता है एसएमएसः रिसर्च

विज्ञापन
Manish Singh, अपडेटेड: 18 अगस्त 2015 18:38 IST
टेक्नोलॉजी हमें और आपको सुविधा पहुंचाने का काम करती है, पर कभी-कभार इसमें मौजूद खामियां परेशानी का सबब भी बन जाती हैं। अब कुछ शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि फोन कॉल, टैक्स्ट मैसेज और लोकेशन की जानकारी को हैकर द्वारा आसानी से इंटरसेप्ट किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के 60 Minutes शो में इन शोधकर्ताओं ने दिखाया कि कैसे किसी दूसरे शख्स की फोन कॉल को आसानी से रिकॉर्ड किया जा सकता है और उसकी लोकेशन को भी ट्रैक करना उतना ही आसान है।

शोधकर्ताओं का दावा है कि SS7 प्रोटोकॉल में मौजूद खामियों के कारण ऐसा संभव हो पाता है। दरअसल, इस प्रोटोकॉल का इस्तेमाल अलग-अलग फोन ऑपरेटर एक-दूसरे से कम्यूनिकेट करने के लिए करते हैं। कोई हैकर इस खामी का फायदा उठाकर आपकी सभी कॉल को एक ऑनलाइन रिकॉर्डिंग डिवाइस पर फॉर्वर्ड कर सकता है और उसके बाद कॉल को उस शख्स को री-रूट कर सकता है जिसे आपने कॉल किया। फोन रिसीव करने वाले शख्स को पता भी नहीं चल पाएगा कि कॉल रिकॉर्ड की जा रही है। ऐसा करने के लिए हैकर्स को फोन कॉल करने वाले शख्स के आसपास मौजूद रहने की भी ज़रूरत नहीं।
Advertisement

फोन कॉल रिकॉर्ड करने के अलावा हैकर Google Maps जैसे एप्लिकेशन को भी टैप कर सकते हैं। री-रूटिंग के जरिए हैकर आपके टैक्स्ट मैसेज को भी पढ़ सकते हैं। ऐसे में बैंकों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एसएमएस वेरिफिकेशन सिस्टम सुरक्षित नज़र नहीं आते। रिपोर्ट में कहा गया है, ''जिन हैकर के पास SS7 पोर्टल का एक्सेस मौजूद है। उनके सामने एसएमएस वेरिफिकेशन सिस्टम पूरी तरह से फेल हैं। वे बैंकों द्वारा भेजे गए एसएमएस कोड को कस्टमर्स तक पहुंचने से पहले पढ़ सकते हैं और उनका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर सकते हैं।''

राहत की बात यह है कि जर्मनी के जिन हैकर्स ने इस खामी को उजागर किया है, उन्हें कानूनी तौर पर
Advertisement
SS7 का एक्सेस मिला हुआ है जो उन्हें स्थानीय सरकार ने दिया है। ये हैकर्स इस खामी दूर करने में सरकार की मदद कर रहे हैं।

किसी हैकर के लिए आपकी बातचीत और अन्य डेटा को जानने के लिए आपका फोन नंबर जानने की भी जरूरत नहीं। IMSI-catcher जैसे डिवाइस का इस्तेमाल करके हैकर आसानी से आपकी कॉल को री-रूट कर सकते हैं। आपको बता दें कि IMSI-catcher का इस्तेमाल गैरकानूनी है, पर इसे कई जगहों पर इस्तेमाल में देखा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.