MIUI 9 ग्लोबल बीटा रॉम अब इन हैंडसेट के लिए उपलब्ध

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने चुनिंदा डिवाइस के लिए मीयूआई 9 के लिए ग्लोबल बीटा रॉम रिलीज किया है। इससे पहले कंपनी ने MIUI 9 ग्लोबल बीटा रॉम को शाओमी मी 6, शाओमी रेडमी नोट 4 और शाओमी रेडमी नोट 4एक्स जैसे डिवाइस के लिए रोल आउट किया था। अब मीयूआई का ग्लोबल बीटा रॉम Xiaomi Mi Mix, Mi Note 2, Mi 5, Mi 5s, Mi 5s Plus, Mi Max, Mi Max 2, Redmi 4 और Redmi 4X के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 28 अगस्त 2017 15:57 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 6, रेडमी नोट 4 व रेडमी नोट 4एक्स को पहले मिल चुका है अपडेट
  • Xiaomi Mi Mix, Mi Note 2, Mi 5 जैसे हैंडसेट को मिलेगा यह अपडेट
  • शाओमी मी 6, रेडमी नोट 4 व रेडमी नोट 4एक्स के लिए आएगा मीयूआई 9
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने चुनिंदा डिवाइस के लिए मीयूआई 9 के लिए ग्लोबल बीटा रॉम रिलीज किया है। इससे पहले कंपनी ने MIUI 9 ग्लोबल बीटा रॉम को शाओमी मी 6, शाओमी रेडमी नोट 4 और शाओमी रेडमी नोट 4एक्स जैसे डिवाइस के लिए रोल आउट किया था। अब मीयूआई का ग्लोबल बीटा रॉम Xiaomi Mi Mix, Mi Note 2, Mi 5, Mi 5s, Mi 5s Plus, Mi Max, Mi Max 2, Redmi 4 और Redmi 4X के लिए उपलब्ध है।

शाओमी ने अपने फोरम के ज़रिए जानकारी दी कि मीयूआई 9 अपडेट को शाओमी मी 6, शाओमी रेडमी नोट 4 और शाओमी रेडमी नोट 4एक्स के लिए रिलीज किया जाएगा। दरअसल, कई हैंडसेट के लिए बीटा रॉम को रिलीज करके कंपनी सुनिश्चित करना चाहती है कि यह कस्टम रॉम ज़्यादातर डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज़ हो।

(टेक्नोलॉजी की दुनिया से वीडियो के ज़रिए रहें रूबरू। करें गैजेट्स 360 हिंदी के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब)

शाओमी के लेटेस्ट कस्टम यूआई MIUI 9 को पिछले महीने शाओमी मी 5एक्स के साथ पेश किया गया था। Xiaomi Mi 5X आउट ऑफ बॉक्स मीयूआई 9 पर चलने वाला पहला हैंडसेट है, जबकि चुनिंदा डिवाइस को यह अपडेट भविष्य में मिलेगा। Xiaomi के नए ऑपरेटिंग सिस्टम के तीन मुख्य फीचर होंगे- इमेज सर्च, स्मार्ट असिस्टेंट और स्मार्ट ऐप लॉन्चर।  ज्यादा तेज ऐप लोड टाउम, नए डिजाइन एलीमेंट, लॉक स्क्रीन पर शॉर्टकट, स्प्लिट स्क्रीन फीचर, स्मार्ट फंक्शनालिटी और अन्य फीचर इसका हिस्सा होंगे।
Advertisement

Xiaomi का कहना है कि मीयूआई 9 सिस्टम को ऑप्टिमाइज करके ज़्यादा दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार करेगा। ऐप्स पहले की तुलना में ज़्यादा तेजी से लोड होंगे। एक और अहम खासियत है इमेज सर्च फीचर, इसकी मदद से आप सिर्फ कीवर्ड टाइप करके किसी खास तस्वीर को खोज सकते हैं।
Advertisement
 

स्मार्ट असिस्टेंट फीचर की मदद से आप अपने फोन में किसी भी चीज को सर्च कर सकेंगे। फोन पर होम स्क्रीन को दायीं तरफ स्वाइप करने के बाद सर्च के साथ ऐप का सुझाव आ जाएगा। यह बहुत हद तक ऐप्पल के आईओएस के स्पॉटलाइट फीचर जैसा है।

मीयूआई 9 के आखिरी वर्ज़न को ग्लोबल बीटा रॉम के तीसरे बैच के बाद रिलीज किया जाएगा। यह बीटा रोल आउट Xiaomi Redmi 2, Redmi 2 Prime, Redmi Note 3, Mi 3, Mi 4, Redmi 3S, Redmi 3S Prime और अन्य हैंडसेट के लिए होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.