Micromax In Note 1 की सेल आज दोपहर 12 बजे, कीमत 10,999 रुपये से शुरू

Micromax In Note 1 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 नवंबर 2020 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Micromax Note In 1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
  • फोन की सेल Flipkart और Micromax की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी
  • मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरों से लैस है नया फोन

Micromax In Note 1 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है

Micromax In Note 1 की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और माइक्रोमैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। लॉन्च के बाद से यह स्मार्टफोन Micromax In 1b बजट फोन के साथ प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध था और अब आखिरकार यह सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। माइक्रोमैक्स इन नोट 1 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है, जिस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसका एक वेरिएंट और है, जिसमें ज्यादा स्टोरेज मिलती है।

 

Micromax In Note 1 price in India, sale details

Micromax In Note 1 में दो वेरिएंट मिलते हैं। बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज शामिल है और इसकी कीमत 10,999 रुपये है। इसका हाई-एंड 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,499 रुपये में मिलता है। फोन दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बेचा जाएगा।

माइक्रोमैक्स इन नोट 1 के साथ कुछ ऑफर्स भी मिलेंगे। फ्लिपकार्ट पर फेडरल बैंक डेबिट कार्ड के साथ खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,500 रुपये) की छूट मिलेगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत असीमित कैशबैक और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
 

Micromax In Note 1 Specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन नोट 1 एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और होल-पंच डिज़ाइन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा वाइड-एंगल लेंस से लैस है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स दिए गए हैं। एक मैक्रो शॉट और दूसरा डेप्थ कैप्चर करने के लिए। कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Micromax In Note 1 स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है। सेल्फी कैमरा सेंसर आम फोटो और वीडियो के अलावा जिफ शूट करने में भी सक्षम है।

माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है।  इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Clean UI, stock Android
  • Decent battery life
  • Good performance
  • Bad
  • Below-average camera performance
  • Doesn’t feel polished
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.