Micromax In Note 1 ओपन सेल पर उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Micromax In Note 1 Flipkart पर ओपन सेल पर उपलब्ध है, लेकिन यह सेल सीमित समय के लिए आयोजित की गई है। जैसा कि हमने बताया आज से Flipkart Big Saving Days सेल की शुरुआत भी हुई है, जो 22 दिसंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2020 10:16 IST
ख़ास बातें
  • Micromax In Note 1 सीमित समय के लिए ओपन सेल में उपलब्ध
  • स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
  • MediaTek Helio G85 चिपसेट और 5,000mAh बैटरी से लैस है माइक्रोमैक्स फोन

Micromax In Note 1 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है

Micromax In Note 1 की सेल आज से शुरू हो गई है। Flipakrt Big Saving Days सेल के मौके पर इन नोट 1 सीमित समय के लिए ओपन सेल के लिए पेश किया गया है। इसका मतलब है कि आप स्मार्टफोन को स्टॉक रहने तक जब चाहें तब खरीद सकते हैं। याद दिला दें कि फ्लिपकार्ट अपने प्लेटफॉर्म पर बिग सेविंग डेज़ सेल चला रहा है, जहां स्मार्टफोन समेत इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, एक्सेसरीज़ आदि कैटेगरी पर ढ़ेरों छूट मिल रही है। यदि आपकी इच्छा भी Micromax In Note 1 खरीदने की थी, लेकिन आप फ्लैश सेल का इंतज़ार कर रहे थे, तो यह सेल आपके लिए एक सुनहरा मौका है। माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।
 

Micromax In Note 1 sale, Price in India

Micromax In Note 1 Flipkart पर ओपन सेल पर उपलब्ध है, लेकिन यह सेल सीमित समय के लिए आयोजित की गई है। जैसा कि हमने बताया आज से Flipkart Big Saving Days सेल की शुरुआत भी हुई है, जो 22 दिसंबर तक चलेगी। Micromax In Note 1 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 10,999 रुपये और 12,499 रुपये है। फोन को आप ग्रीन और व्हाइट रंग के विकल्पों में खरीद सकेंगे।
Advertisement

सेल ऑफर्स की बात करें, तो यूं तो Flipkart Big Saving Days सेल में कई स्मार्टफोन पर SBI कार्ड पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। लेकिन इस ऑफर का फायदा आपको माइक्रोमैक्स इन नोट 1 स्मार्टफोन पर नहीं मिलेगा। हां, आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत असीमित कैशबैक और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट जरूर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, इस फोन को 1,223 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्त पर भी खरीदा जा सकता है। यदि आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज कराते हैं, तो अधिकतम 10,999 रुपये की छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि अधिकतम छूट किसी प्रीमियम स्मार्टफोन पर ही दी जा रही होगी, जिसे बजट फोन के लिए एक्सचेंज करना समझदारी नहीं है।
 

Micromax In Note 1 Specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन नोट 1 एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और होल-पंच डिज़ाइन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा वाइड-एंगल लेंस से लैस है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स दिए गए हैं। एक मैक्रो शॉट और दूसरा डेप्थ कैप्चर करने के लिए। कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Micromax In Note 1 स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है। सेल्फी कैमरा सेंसर आम फोटो और वीडियो के अलावा जिफ शूट करने में भी सक्षम है।

माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है।  इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Clean UI, stock Android
  • Decent battery life
  • Good performance
  • Bad
  • Below-average camera performance
  • Doesn’t feel polished
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.