4GB रैम के साथ Micromax In 2c भारत में जल्द होगा लॉन्च, चाइनीज कंपनी Xiaomi, Realme को देगा टक्कर

आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन पहले गीकबेंच पर भी देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन के सिंगल-कोर डिपार्टमेंट में 347 प्वाइंट और मल्टी-कोर डिपार्टमेंट में 1127 प्वाइंट हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2022 11:09 IST
ख़ास बातें
  • Micromax In 2c अप्रैल के आखिर या मई 2022 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है।
  • यह स्मार्टफोन UNISOC चिपसेट से लैस हो सकता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन Android 11 OS पर काम करता है।

Micromax In Note 2 और Micromax In 2b पहले से ही भारतीय बाजार में मौजूद हैं।

Photo Credit: Micromax

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax भारत में अब नया In 2-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है। पहले से ही Micromax In Note 2 और Micromax In 2b पहले से ही भारतीय बाजार में मौजूद हैं। पहले से लॉन्च किए गए स्मार्टफोन के अलावा सीरीज में 2 और 2c में भी शामिल होने की उम्मीद है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने अब लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस को लेकर जानकारी का खुलासा किया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के ऑफिशियल एंट्री लेने से पहले ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर अनुमानित कीमत तक की जानकारी दे रहे हैं।
 

Micromax In 2c की लॉन्च तारीख


Advertisement
भारतीय बाजार में Micromax In 2c को अप्रैल के आखिर या मई 2022 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन UNISOC चिपसेट से लैस हो सकता है। वहीं यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में आना चाहिए।

 

Micromax In 2c के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


Advertisement
आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन पहले गीकबेंच पर भी देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन के सिंगल-कोर डिपार्टमेंट में 347 प्वाइंट और मल्टी-कोर डिपार्टमेंट में 1127 प्वाइंट हैं। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में UNISOC T610 ऑक्टा-कोर चिपसेट है जिसमें सभी 8 कोर 1.82GHz पर क्लॉक किए गए हैं। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 11 OS पर आउट ऑफ द बॉक्स काम करता है।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन ने Google Play सपोर्टिड डिवाइस की लिस्ट में बनाया गया है। हालांकि उस लिस्टिंग से कोई साफ जानकारी नहीं आई है, लेकिन उससे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन लॉन्च होने की तैयारी कर रहा है। वहीं इस स्मार्टफोन के रिलीज होने में कुछ ही सप्ताह का समय बाकी है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी कई टीजर के जरिए स्मार्टफोन के लिए मार्केटिंग कैंपेन शुरू करने वाली है।
Advertisement
 

Micromax In 2c की अनुमानित कीमत


कीमत की बात की जाए तो Micromax In 2c इंडियन मार्केट में 10 हजार रुपये के बजय में एंट्री ले सकता है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Micromax In 2b की तरह कई कलर ऑप्शन में एंट्री ले सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Micromax In 2c, Micromax In Note 2, Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.