Mi A3 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Mi A3: नए लीक से शाओमी ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन मी ए3 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक हो गई हैं। जानें इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 जुलाई 2019 19:59 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने किया कंफर्म जल्द उठेगा Mi A3 सीरीज़ से पर्दा
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस हो सकता है मी ए3
  • कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं मिली है

Mi A3 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Xiaomi ने हाल ही में अपने नए एंड्रॉयड वन फोन के टीज़र जारी करना शुरू किया था जो शाओमी की कैमरा-केंद्रित मी 'ए' सीरीज़ में शामिल होंगे। शाओमी ने अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि कंपनी जल्द ही मी ए3-सीरीज़ के फोन से पर्दा उठाएगी। मी ए3 सीरीज़ के अंतर्गत Mi A3 और Mi A3 Lite को उतारा जाएगा। मी ए3 और मी ए3 लाइट कुछ दिनों पहले लीक हुए थे, इतना ही नहीं, मी ए3 को यूएस एफसीसी डेटाबेस में भी लिस्ट किया गया था। अब नए लीक से शाओमी ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन मी ए3 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक हो गई हैं जिससे फोन के लुक के बारे में पता चलता है। मी ए3 हाल ही में लॉन्च हुए मी सीसी9 की तरह दिखता है और यह स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

शाओमी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई है कि मी ए3 को जल्द लॉन्च किया जाएगा और आगामी स्मार्टफोन फोटोग्राफी में एक्सपर्ट होंगे। शाओमी ने मॉडल के बारे में स्पष्ट नहीं किया है लेकिन मी ए सीरीज़ से इस बात का संकेत मिलता है कि कंपनी एक से ज्यादा स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। शाओमी संभवतः मी ए3 और मी ए3 लाइट को उतार सकती है।
Advertisement

शाओमी ग्लोबल के प्रवक्ता डोनावन सूंग ने कंपनी के नए एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के बारे में प्रशंसकों से पूछा कि वे मी ए सीरीज़ के फोन में कौन-कौन से फीचर चाहेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि शाओमी का मी ए3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हो सकता है और यह दिखने में Mi CC9 के समान होगा जिसे इस महीने के शुरुआत में लॉन्च किया गया था। मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है जबकि मी सीसी9 में स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।
 

Mi A3 के पिछले हिस्से पर दिखी ग्रेडिएंट फिनिश की झलक

Advertisement
Photo Credit: WinFuture

कुछ चीजों में बहुत कंफ्यूज़न है जैसे कि एक ओर लेटेस्ट लीक और यूएस एफसीसी लिस्टिंग में इस बात का जिक्र है आगामी मी ए3 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। वहीं दूसरी ओर टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने बताया कि मी ए3 में स्नैपड्रैगन 730 तो वहीं मी ए3 लाइट में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा।

WinFuture के अनुसार, मी ए3 में 6.0 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2240 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। वाटरड्रॉप नॉच में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा,8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है।
Advertisement

इसके अलावा 64 जीबी स्टोरेज वाले लो-एंड वेरिएंट को भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन दो नैनो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आ सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्ज स्टैंडर्ड को सपोर्ट करेगी। मी ए3 आने वाले कुछ हफ्तों में जर्मनी में उपलब्ध हो सकता है, इसका मतलब अगले कुछ हफ्तों में यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन के तीन कलर वेरिएंट होंगे लेकिन इसकी कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.