Mi A3 और Mi A3 Lite एंड्रॉयड वन फोन हो सकते हैं इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट से लैस: रिपोर्ट

Xiaomi Mi A2 के अपग्रेड वर्जन का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 22 मार्च 2019 17:44 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi कर रही तीन नए एंड्रॉयड वन फोन की टेस्टिंग
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकते हैं ये Xiaomi फोन
  • Xiaomi के आगामी फोन हो सकते हैं Mi A3 और Mi A3 Lite

Mi A3 और Mi A3 Lite एंड्रॉयड वन फोन हो सकते हैं इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट से लैस: रिपोर्ट

Xiaomi का Mi A2 एक अच्छा स्मार्टफोन रहा है, कंपनी का यह हैंडसेट स्टॉक एंड्रॉयड के साथ आता है। आज भी मी ए2 खरीदना एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। Xiaomi Mi A2 के अपग्रेड वर्जन का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi अपने दो एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कहा जा रहा है कि ये आगामी फोन Mi A2 और Mi A2 Lite के अपग्रेड वर्जन हो सकते हैं।

एक्सडीए मेंबर franztesca ने इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद XDA Developers की टीम ने इस बात को कंफर्म किया। रिपोर्ट में कहा गया कि Xiaomi तीन नई डिवाइस के हार्डवेयर की टेस्टिंग कर रही है जिन्हें  ‘pyxis', ‘bamboo_sprout', और ‘cosmos_sprout' कोडनेम दिए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि ‘bamboo_sprout' और ‘cosmos_sprout' संभवतः एंड्रॉयड वन फोन हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गूगल प्ले की सर्टिफाइड डिवाइस की मौजूदा लिस्ट में एंड्रॉयड वन फोन के लिए कोडनेम में ‘sprout' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। उम्मीद है कि ये फोन Mi A3 और Mi A3 Lite फोन हो सकते हैं।

‘pyxis' इनमें से किसी एक फोन का चीनी वेरिएंट हो सकता है जैसे Mi A2 (रिव्यू) को चीन में Mi 6X नाम से लॉन्च किया गया था। हो सकता है कि Xiaomi के आगामी दोनों फोन स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के बजाय मिड-रेंज़ प्रोसेसर जैसे कि स्नैपड्रैगन 675 या फिर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि दोनों फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकते हैं। यह तीनों फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा फोन के रियर सेंसर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Android One, Xiaomi Mi A3, Xiaomi Mi A3 Lite
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  5. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.