Mi 9X की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, अप्रैल में हो सकता है लॉन्च

Mi 9X की कीमत और स्पेसिफिकेशन से संबंधित डिटेल्स लीक हो गई हैं। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 28 मार्च 2019 11:08 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है Xiaomi Mi 9X में
  • फोन के पिछले में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे
  • एंड्रॉयड पाई पर आधारित MIUI 10 के साथ लॉन्च हो सकता है Mi 9X

Mi 9X की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, अप्रैल में हो सकता है लॉन्च

Mi 9X हैंडसेट सुर्खियों का हिस्सा बना है। माना जा रहा है कि यह Mi A3 का चीनी वेरिएंट हो सकता है। हमें पता है कि
Xiaomi अपने एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के नेक्स्ट जे़नरेशन को लेकर कड़ी मेहनत कर रही है। Xiaomi Mi A3 से संबंधित अब तक कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में मी ए3 और मी ए3 लाइट को 'bamboo_sprout' और 'cosmos_sprout' कोडनेम दिया गया था।
Advertisement

इसी के साथ एक डिवाइस का कोडनेम 'pyxis' भी था, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि जैसे Mi A2 का चीनी वेरिएंट था Mi 6X। लेटेस्ट लीक से 'pyxis' या मी 6एक्स के अपग्रेड के बारे में अधिक जानकारी सामने आई है, कहा जा रहा है कि यह Mi 9X हो सकता है। Mi 9X की कीमत और स्पेसिफिकेशन से संबंधित डिटेल्स भी लीक हो गई हैं।

हाल ही में 'pyxis' फोन के बारे में अधिक जानकारी एक लीक रिपोर्ट से प्राप्त हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन को चीन में Mi 9X नाम से उतारा जा सकता है। वीबो से यह जानकारी सामने आई है। फोन में 6.4 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप नॉच है। नॉच में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा (सैमसंग S5KGD1 सेंसर) और सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Advertisement
 

Mi 9X के स्पेसिफिकेशन

कुछ समय पहले लीक हुई जानकारी से यह बात सामने आई थी कि Mi A3 और Mi A3 Lite में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (सोनी आईएमएक्स586 सेंसर), 13 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेंसर, बता दें कि यह डेप्थ या फिर टेलीफोटो सेंसर हो सकता है।

Redmi Note 7 Pro की तरह Mi 9X स्मार्टफोन भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। मी 9एक्स में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। Mi 9X में जान फूंकने के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 18वाट फास्ट चार्ज और क्वालकॉम क्यूसी 4.0+ सपोर्ट के साथ आ सकता है। Mi 9X स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई 10 (MIUI 10) के साथ उतारा जा सकता है।
Advertisement
 

Mi 9X की कीमत

लीक से इस बात का संकेत मिल रहा है कि फोन के पिछले हिस्से में ग्लास बैक पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा और इसकी मोटाई 7.5 मिलीमीटर होगी। Xiaomi Mi A3 और Mi 9X दोनों ही फोन के हार्डवेयर लगभग एक सामान हैं। Mi A3 Lite में थोड़े धीमी गति से चलने वाले चिपसेट और लो-स्क्रीन रिजॉल्यूशन का इस्तेमाल किया जा सकता है। मी 9एक्स की शुरुआती कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,000 रुपये) हो सकती है और उम्मीद है कि Xiaomi अपने इस हैंडसेट को अप्रैल में लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.